Pawan Kumar Sharma

Emailpawan.sharma1@htdigital.in
Twitter

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला, जानें कब तक होगा तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर इंटरनेशनल स्टेडियम के निर्माण के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

May 16, 2026 01:25 pm IST

सुभासपा में आइए, मंत्री बनवा दूंगा; पर्ची वाले पोस्ट से अखिलेश पर भड़के राजभर

अखिलेश यादव के 'पर्ची' वाले पोस्ट ओपी राजभर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि प्रतीक यादव के निधन से पूरा परिवार परेशानी में हैं। तेरहवीं तक तो रुक जाते। बात मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग के बंटवारे की तो तो सुभासपा ज्वाइन कर लीजिए। आपको एक विभाग का मंत्री बनवा दूंगा।

May 16, 2026 11:38 am IST

VIDEO: तुझे मैं प्यार करूं....बैंक मैनेजर के कमरे में युवती ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

हरदोई में एक बैंक के मैनेजर के कमरे में युवती के ठुमके लगाने के तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें एक युवती फिल्मी गाने पर नाचती दिख रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग अधिकारी के सार्वजनिक व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

May 16, 2026 10:42 am IST

प्रॉपटी हड़पने के मामले में पूर्व MLA विजय मिश्र समेत पूरे परिवार को सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हड़पने के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा, एमएलसी रामलली मिश्रा, बेटे विष्णु मिश्रा को 10-10 की सजा वहीं, बहू रुपा मिश्रा को चार वर्ष की कैद हुई है। एमपी/एमएलए कोर्ट ने सभी दोषियों पर 5.26  लाख अर्थदंड भी लगाया।

May 16, 2026 09:59 am IST

गोरखपुर को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी आज करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। लगभग 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।

May 16, 2026 09:28 am IST

आपदा पीड़ितों तक पहुंची योगी सरकार, प्रभारी मंत्रियों ने घर-घर जाकर बांटे 4-4 लाख के चेक

यूपी में बीते दिनों आई तेज आंधी-बारिश से धन-जनहानि के पीड़ितों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुक्रवार को मुआवजा बांटा गया। विभिन्न जिलों में प्रभारी मंत्रियों ने पीड़ितों को धनराशि का चेक सौंपा गया। प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये के अलावा राहत सामग्री भी दी गई।

May 16, 2026 08:12 am IST

होटल में जिस्मफरोशी का गंदा खेल, हिडन कैमरे से वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, 5 धरे गए

कानपुर के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कमरे में हिडन कैमरे लगाकर ग्राहकों के वीडियो बना लेता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस को कमरों से कैमरे भी मिले हैं।

May 16, 2026 07:34 am IST

गंगा में इफ्तार पार्टी करने वाले युवकों को मिली जमानत, हलफनामा दाखिल कर मांगी माफी, पूरा मामला जानें

बनारस में गंगा की बीच धारा में इफ्तार पार्टी करने और मांसाहारी भोजन कर अवशेष गंगा में फेंकने के मामले में आठ आरोपियों की जमानत मंजूर कर की है। आरोपियों की ओर से हलफनामा दाखिल कर माफी मांगी गई। हलफनामे में कहा गया कि वे अपने कृत्य के लिए शर्मिंदा है तथा भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे।

May 16, 2026 06:34 am IST

गर्लफ्रेंड के टॉर्चर से तंग आकर प्रवक्ता ने की खुदकुशी, चार पन्ने के सुसाइड नोट में ठहराया जिम्मेदार

बरेली में प्रेमिका से विवाद और जेल भिजवाने की धमकी देने से परेशान एक प्रवक्ता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चार पन्ने के सुसाइड नोट में उन्होंने प्रेमिका और उसके भाइयों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

May 16, 2026 05:37 am IST

सपा सांसद का एडिटेड वीडियो वायरल, कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश, थाने में दी तहरीर

घोसी लोकसभा सीट से सपा सांसद राजीव राय का एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर छवि धूमिल करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है।

May 15, 2026 02:10 pm IST

PM मोदी की अपील पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- आगे बढ़ना है तो साइकिल ही ऑप्शन

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कम खपत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर पीएम मोदी की अपील को अखिलेश यादव ने अलग ही अंदाज में लिया है। उन्होंने कहा है कि आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। गौरतलब है कि सपा का चुनाव चिह्न साइकिल ही है।

May 15, 2026 01:56 pm IST

गंगा एक्सप्रेसवे पर मुफ्त का सफर खत्म, अडानी वाले हिस्सों की सड़क पर टैक्स की वसूली शुरू

गंगा एक्सप्रेसवे पर अब सफर करने वालों को टोल टैक्स का देना होगा। यूपीडा के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूला जाएगा। यह वसूली अडाणी समूह द्वारा बनाए गए गंगा एक्सप्रेसवे के 80 फीसद हिस्से में होगी। जबकि आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा बनाए गए हिस्से में टोल टैक्स की वसूली शुक्रवार रात से होगी

May 15, 2026 01:05 pm IST

लव अफेयर के शक में कातिल बना शौहर, बीवी की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, रिपोर्ट दर्ज कराने थाने भी पहुंचा

लखनऊ में रात लव अफेयर के शक में पति ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला। इसके बाद इसके बाद ई-रिक्शा पर शव लादा और झाड़ियों में फेंककर घर आकर सो गया। अगले दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने भी पहुंचा। हालांकि सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच बता दिया।

May 15, 2026 12:02 pm IST

मामा की बारात में आया था भांजा, ट्रक ने कुचला; गुस्साए बारातियों ने थाने में सिपाहियों को बाल पकड़कर पीटा

हमीरपुर में मामा की बारात में आए भांजे की गेस्ट हाउस के बाहर ट्रक से कुचलकर मौत होने से गुस्साए बारातियों ने थाने के अंदर घुसकर जमकर उपद्रव किया। हेड मुहर्रिर और कांस्टेबल के बाल पकड़ उन्हे पीट दिया। वहीं, इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

May 15, 2026 11:05 am IST

तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार पलटने से 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर

हापुड़ में गुरुवार मध्य रात्रि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

May 15, 2026 10:23 am IST

एक डॉक्टर और 7 अस्पताल! सीएम के निर्देश पर हुई जांच में खुली पोल, 274 को नोटिस

यूपी के 274 डॉक्टरों को नोटिस मिला है। दरअसल, सीएम योगी के  निर्देश पर पीएमजेएवाई से संबद्ध अस्पतालों का विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। जांच में सामने आया कि 28 डॉक्टर ऐसे थे, जिनके नाम 15 से ज्यादा अस्पतालों से जुड़े हुए थे। वहीं 274 चिकित्सकों के नाम 7 से अधिक अस्पतालों में दर्ज थे।

May 15, 2026 09:52 am IST

UP Weather: यूपी में कुदरत का कहर, 100 किमी की रफ्तार से आई आंधी और तूफान से 142 की मौत

यूपी में बेमौसम आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं, वज्रपात और ओलावृष्टि के चलते बीते 48 घंटों में 142 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल और प्रयागराज मंडल में देखने को मिला है।

May 15, 2026 09:00 am IST

पत्नी के अत्याचार से जीने की इच्छा नहीं... इंजीनियर ने बीवी के उत्पीड़न से तंग आकर दे दी जान

गोरखपुर में इंजीनियर ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने पत्नी के उत्पीड़न से आहत होकर खुदुकशी करने का जिक्र किया है। वहीं, एसपी सिटी ने कहा कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

May 15, 2026 08:01 am IST

तरबूज के बाद खाई मैगी, मासूमों समेत परिवार के 11 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, 3 की हालत गंभीर

गोरखपुर में बुधवार देर रात तरबूज के बाद मैगी खाने से एक ही परिवार के 11 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। देर रात परिवारीजनों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। पेट दर्द के साथ ही सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिवारीजनों ने पहले गांव के झोलाछाप से इलाज कराने की कोशिश की। लेकिन आराम न मिलने से अस्पताल जाना पड़ा।

May 15, 2026 07:03 am IST

पूर्व मंत्री और उनके भाई के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चला हथौड़ा और लाठी, केस दर्ज

गोरखपुर में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री गंगा प्रसाद निषाद और उनके सगे भाई भागवत चन्द्र के बीच पानी निकासी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

May 15, 2026 06:42 am IST