
लखनऊ के बीकेटी में 6 एकड़ भूमि पर यूपी संस्कृति संग्रहालय-म्यूजियम एंड रिचुअल सेंटर का निर्माण होने जा रहा है। इस हाइटेक म्यूजियम में जन्म से लेकर मोक्ष (अंत्येष्टि) तक के भारतीय संस्कारों और चार पुरुषार्थों को थ्री-डी प्रोजेक्शन, होलोग्राफिक तकनीक और इंटरैक्टिव गैलरियों के जरिए जीवंत किया जाएगा।

गोरखपुर के दक्षिणी छोर में रामगढ़ताल योगी सरकार द्वारा कराए गए कायाकल्प से गोरखपुर के टूरिज्म का हॉट स्पॉट बना हुआ है। इसके साथ ही अब उत्तरी छोर पर चिलुआताल पर्यटकों को लुभा रहा है। चिलुआताल घाट के पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो गया है।

भीषण गर्मी के बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में इन दिनों एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। जंगल के राजा बाघ अब जंगल के जलाशयों और तालाबों में जलक्रीड़ा करते नजर आ रहे हैं। बुधवार को बाघों का झुंड दिखाई दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा हैेर्।

वाराणसी के सुप्रसिद्ध नमो घाट के प्रवेश द्वार पर पर्यटकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद में एक 17 वर्षीय किशोर राजेंद्र उर्फ चिंटू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि कई पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। घाट पर तैनात निजी सुरक्षा गार्डों और बाउंसरों ने लाठी-डंडों से पर्यटकों पर हमला किया।
नेपाल घूमने जाने वाले भारतीय पर्यटकों के बालेन सरकार ने नया नियम लागू कर दिया है। भारतीय पर्यटकों के लिए अब आईडी अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा पर्यटकों को केवल 30 दिन नेपाल में रुकने की इजाजत होगी। इसके बाद रुके तो उनकी गाड़ी जब्त कर ली जाएगी।
लखनऊ में इमामबाड़ा के साथ अन्य पर्यटन स्थलों के टिकट के लिए ऑनलाइन व्यवस्था कर दी गई है। टिकटों की बुकिंग के लिए ट्रस्ट ने वेबसाइट जारी कर दी है। साथ ही क्यूआर टिकट बुकिंग एवं सेल्फ टिकट क्यॉस्क मशीन भी लगवा दी गई है।
महोबा स्थित गोरखगिरि पर्वत को प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। ‘स्वदेश दर्शन 2.0’ योजना के तहत करीब 11.21 करोड़ रुपये की लागत से यहां पर्यटन विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं। गोरखगिरि में पर्यटन परियोजना के तहत शिव तांडव मंदिर और गोरखगिरि मंदिर का व्यापक कायाकल्प किया गया है
बरेली जिले की फरीदपुर तहसील में स्थित पहलऊनाथ शिव मंदिर को भी टूरिज्म मैप पर लाया जाएगा। मंदिर के विकास को 1.03 करोड़ रुपया जारी हुआ है।
वाराणसी के ललिता घाट पर होने वाली गंगा आरती को अब काशी विश्वनाथ धाम की छत से देखा जा सकेगा। जिला और मंदिर प्रशासन ने खास लोगों यानी वीआईपी मेहमानों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए यह नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है।
सीएम योगी के जिले गोरखपुर के औरंगाबाद गांव को टेराकोटा हस्तशिल्प के नाते देश भर में जाना जाता है। यूपी सरकार अब इस गांव में कुछ ऐसा करने जा रही है जिससे टेराकोटा की चमक तो दुनिया भर में फैलेगी ही, गांववालों को होम स्टे और पर्यटन से जुड़े अन्य रोजगारों से कमाई का मौका भी मिलेगा।