ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशसांसों पर संकट: मुजफ्फरनगर बना देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, मेरठ में 373 पर पहुंचा एक्यूआई

सांसों पर संकट: मुजफ्फरनगर बना देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, मेरठ में 373 पर पहुंचा एक्यूआई

शांत हवा और शुष्क मौसम से मेरठ से मुजफ्फरनगर तक लोगों के सांसों पर संकट छाया हुआ है। गुरुवार को पूरे क्षेत्र में लोगों की सांसें घुटती रहीं। एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 423 के साथ मुजफ्फरनगर...

सांसों पर संकट: मुजफ्फरनगर बना देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, मेरठ में 373 पर पहुंचा एक्यूआई
वरिष्ठ संवाददाता,मेरठSat, 27 Nov 2021 05:59 AM
ऐप पर पढ़ें

शांत हवा और शुष्क मौसम से मेरठ से मुजफ्फरनगर तक लोगों के सांसों पर संकट छाया हुआ है। गुरुवार को पूरे क्षेत्र में लोगों की सांसें घुटती रहीं। एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 423 के साथ मुजफ्फरनगर देश का दूसरा और उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। मेरठ में भी प्रदूषण से बुरा हाल है। 

बीते 24 घंटे में मेरठ की औसत एक्यूआई 373 दर्ज हुआ जो बहुत खराब श्रेणी में है। मेरठ देश में दसवां सर्वाधिक प्रदूषित रहा। प्रदेश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में मेरठ छठे नंबर पर रहा। फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में हो रही गिरावट से आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता और खराब हो सकती है। सभी शहरों में पीएम-10 एवं पीएम-2.5 मानकों से छह से आठ गुना अधिक चल रहे हैं। 

हवा का हाल

शहर                     एक्यूआई    
मुजफ्फरनगर            423
मेरठ                       373
नोएडा                     394
हापुड़                      388
ग्रेटर नोएडा              386
गाजियाबाद              378
बुलंदशहर                363
बागपत                    356
आंकड़े 4.30 बजे जारी बुलेटिन के