ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरेलवे के हिस्से में आरओबी का निर्माण करेगा सेतु निगम

रेलवे के हिस्से में आरओबी का निर्माण करेगा सेतु निगम

- शुक्रवार को सेतु निगम और उ.रे. लखनऊ के बीच हुआ करार लखनऊ। प्रमुख

रेलवे के हिस्से में आरओबी का निर्माण करेगा सेतु निगम
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 12 May 2023 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

- शुक्रवार को सेतु निगम और उ.रे. लखनऊ के बीच हुआ करार

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के तहत रेलवे फाटकों पर निर्माणाधीन व स्वीकृत रेल उपरिगामी सेतुओं के रेलवे के हिस्से में निर्माण सेतु निगम करेगा। इसके लिए शुक्रवार को सेतु निगम और रेलवे के बीच करार हस्ताक्षरित हुआ। रेलवे के हिस्से पर निर्माण का बजट 500 करोड़ है। इस करार से अयोध्या और महाकुंभ से पूर्व प्रयागराज में कई रेलवे फाटकों सहित कुल 17 आरओबी बन जाएंगे।

शुक्रवार को सेतु निगम मुख्यालय पर उत्तर रेलवे लखनऊ और सेतु निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के दौरान यह करार किया गया। सेतु निगम रेलवे के हिस्से में आरओबी एकल इकाई के रूप में बनाएगा। इस एमओयू से अयोध्या में सात आरओबी के साथ ही प्रयागराज में महाकुंभ तथा मिशन रफ्तार योजना के तहत आने वाले रेलवे फाटक (समपार) पहले चरण में चिन्हित किए गए हैं। निर्माण की धनराशि रेलवे राज्य सरकार को देगा। करार पर हस्ताक्षर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मुख्य परियोजना प्रबंधक गतिशक्ति तथा सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक वाणिज्य ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर एसके सप्रा मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ, राकेश सिंह प्रबंध निदेशक सेतु निगम, एसएम गर्ग संयुक्त प्रबन्ध निदेशक (यांत्रिक) सेतु निगम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।