ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरापारा 47 डिग्री होते ही आसमान से बरसने लगी आग

पारा 47 डिग्री होते ही आसमान से बरसने लगी आग

जनपद में मई महीने के अंतिम दिनों में भी भीषण गर्मी रहेगी। पारा बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही इंसान ही नहीं पशु व पक्षी भी बेहाल हो रहे...

पारा 47 डिग्री होते ही आसमान से बरसने लगी आग
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 26 May 2024 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में मई महीने के अंतिम दिनों में भी भीषण गर्मी रहेगी। पारा बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही इंसान ही नहीं पशु व पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। शहर व कस्बों की सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा दिख रहा है। हीटवेव से बचने लिए लोग घरों में ही रह रहे हैं।

रविवार सुबह 10 बजे से ही लोगों को सूरज के तल्ख तेवर से बदन पर जलन सी होना शुरू हो गई। दोपहर में दो बजे पारा 46 डिग्री था जो तीन बजे 47 डिग्री सेल्सियस हो गया। लू की लपटों ने लोगों को बेहाल कर दिया। हीटवेव से बचने लिए लोग दिनभर घरों में कैद रहे। भीषण गर्मी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पंखे गर्म हवा फेंक रहे थे। कूलर और एसी से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बिजली जाने के बाद लोग पसीने में तरबतर हो जा रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने की बात कही है। रात के समय भी तापमान 30 डिग्री पार होने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।