
अमांपुर थाना पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

Agra News: सोरों कोतवाली पुलिस ने जुआ के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 1150 रुपये की नकदी और ताश पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी गांव में युवक को गोली मारने के मामले में वांछित आरोपी अमित उर्फ पोपला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयोग किया गया तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र के मुनब्बरपुर गढ़िया गांव में एक व्यक्ति के कमरे से 7 लाख रुपये और जंजीर चोरी की घटना में आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोपियों ने विरोध करने पर पीड़ित को गाली दी और उसे धमकाया। पुलिस अब मामले की अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
Agra News: गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती घर से दवा लेने निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं आई। पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Agra News: अमांपुर क्षेत्र का छात्र नितिन गिरि कालेज की टीसी लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने इसकी सूचना अमांपुर थाना में दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छात्र की खोज शुरू कर दी है। परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने पहुँची राजस्व टीम पर खनन कर रहे लोगों ने हमला कर दिया। नायब तहसीलदार के ड्राइवर का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। नायब तहसीलदार ने इस घटना की तहरीर सोरों पुलिस को दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सोरों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता और उसके बच्चों पर पति एवं ससुरालीजनों ने लाठी-डंडों से हमला किया। उन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और पांच अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Agra News: सोरो के कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात दो युवकों के साथ मारपीट के मामले में पिता-पुत्र सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। शिवा दुबे और यश चौधरी को रामसेवक और उसके बेटे ने बातचीत के बहाने रोका और गाली गलौज के बाद मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सिकन्दरपुर वैश्य में दुराचार के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी अतुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न्यायालय में आरोपी को पेश किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी सोमवार को किए गई।