ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCRदिल्ली वालों को लू से थोड़ी राहत, 24 से फिर बरसेगी आग, 3 दिन रेड अलर्ट; 28 मई तक का हाल

दिल्ली वालों को लू से थोड़ी राहत, 24 से फिर बरसेगी आग, 3 दिन रेड अलर्ट; 28 मई तक का हाल

Delhi Heat Wave News: दिल्ली में पुरुवा हवाओं के असर से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 24 मई से फिर झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी। जानें 28 मई तक दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम...

दिल्ली वालों को लू से थोड़ी राहत, 24 से फिर बरसेगी आग, 3 दिन रेड अलर्ट; 28 मई तक का हाल
Krishna Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 22 May 2024 03:09 PM
ऐप पर पढ़ें

Delhi Heat Wave Red Alert: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मंगलवार से पुरुवा हवाओं के असर से लोगों को भीषण लू से थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। हालांकि मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान बतलाता है कि यह राहत ज्यादा समय तक कायम नहीं रहेगी। IMD ने 24 से 26 मई तक तीन दिन भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस रिपोर्ट में जानें दिल्ली में 28 मई तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...

23 मई के बाद बढ़ेगा तापमान
IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार की ओर से साझा की गई जानकारी के दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम हवाएं चल रही हैं। इनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास है। लेकिन अनुमान है कि अगले पांच दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढोतरी होगी। मौजूदा वक्त की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में हीट वेभ का ऑरेंज अलर्ट जारी है। 23 मई तक दिल्ली में कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

28 मई तक का हाल
इसके बाद मौसम विभाग ने 24 से 26 मई तक दिल्ली में तीन दिन भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान झुलसा देने वाली शुष्क हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अधिकतम तापमान 46 और कुछ स्थानों पर 47 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है। 27 से 28 मई तक दिल्ली वालों को भीषण लू से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 27 से 28 मई के दौरान यलो अलर्ट जारी किया है। 

बाकी हिस्सों का हाल
यदि देश के बाकी हिस्सों की बात करें तो उत्तर पश्चिमी भारत खासकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 22 से 26 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है। 24 से 26 मई के दौरान उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और दिल्ली के कुछ भागों में भीषण लू चल सकती है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।