दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जहां दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और नोएडा में 2 डिग्री तक गिर गया है; मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के ज्यादातर स्थानों पर मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ी। दिल्ली के कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थितियां देखी गईं। मौसम विभाग ने दिल्ली में मौसम के बदलने का अनुमान जताया है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। दिल्ली और गुरुग्राम जैसे मैदानी शहर पहाड़ों से भी ज़्यादा ठंडे हो गए हैं। सोमवार सुबह गुरुग्राम में तापमान गिरकर 0.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिसने पिछले 49 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Delhi Weather AQI: 14 जनवरी को मौसम विभाग ने कोल्ड वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मध्यम कोहरा भी रह सकता है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर रह सकता है। 15 जनवरी से 18 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली के ज्यादातर स्थानों पर सोमवार को शीतलहर की स्थिति रही। इसके चलते रात और सुबह ठिठुरन का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का मौसम बना रहेगा। मंगलवार के लिए ऑरेंज और बुधवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली और आसपास के राज्यों में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की जरूरत से ज्याजा ठंड पुरानी बीमारियों को और जटिल बना सकती है और किडनी, फेफड़े और हार्ट पर असर डाल सकती है।

Delhi Mausam: दिल्ली के कई मौसम केंद्रों पर शीतलहर का प्रकोप देखा गया। पालम में ठंड ने रविवार को पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पालम में बीते 13 वर्षों का सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर पश्चिम और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का डबल अटैक देखा जा रहा है। दिल्ली में रविवार को कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आगे कैसा रहेगा मौसम? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

कड़ाके की सर्दी की मार झेल रहे दिल्ली के लोगों पर अब शीतलहर का प्रकोप मंडरा रहा है। दिल्ली में शनिवार की सुबह इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। यहां तापमान में गिरावट को देखते हुए दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Weather: बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के सफदरजंगए पालम और लोधी रोड जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है।