ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCRजानकार के लैपटॉप में रखा डेटा, मुंबई से विभव कुमार को लेकर दिल्ली पहुंची पुलिस; क्या-क्या जुटाए सबूत

जानकार के लैपटॉप में रखा डेटा, मुंबई से विभव कुमार को लेकर दिल्ली पहुंची पुलिस; क्या-क्या जुटाए सबूत

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस विभव कुमार को मुंबई से लेकर वापस राजधानी पहुंच गई है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है, जिसके आधार पर जांच की जाएगी। बीजेपी ने फिर निशाना साधा।

जानकार के लैपटॉप में रखा डेटा, मुंबई से विभव कुमार को लेकर दिल्ली पहुंची पुलिस; क्या-क्या जुटाए सबूत
Sneha Baluniहिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 23 May 2024 06:33 AM
ऐप पर पढ़ें

सिविल लाइंस पुलिस स्वाति मालीवाल पर हमले के आरोपी विभव कुमार को लेकर बुधवार को मुंबई से दिल्ली लौट आई। पुलिस को कुछ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है, जिसके आधार पर जांच की जाएगी। जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विभव 13 मई की घटना के बाद मुख्यमंत्री के साथ देश के विभिन्न भागों में घूमा था। पूछताछ में मालूम हुआ कि एफआईआर दर्ज होने के समय विभव मुंबई में था और यहीं पर अपने फोन को फार्मेट किया था। 

पुलिस का मानना था कि विभव ने मुंबई में फार्मेट करने से पहले फोन का डाटा किसी जानकार के कम्प्यूटर में रखा था। इसलिए पुलिस टीम मंगलवार को विमान से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुंबई में विभव होटल में ठहरा था। इसी होटल में मिलने जुलने वालों में से किसी एक के लैपटाप में यह डाटा रखा गया है। पुलिस ने होटल की निश्चित समय की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर दिल्ली लौट आई है।

निर्भया की मां ने कार्रवाई की मांग की 

निर्भया की मां आशा देवी ने बुधवार का कहा कि स्वाति के साथ गलत हुआ है। मालीवाल को मैं बहुत अच्छे से जानती हूं। निर्भया के केस में उन्होंने बहुत मदद की थी।

भाजपा ने फिर निशाना साधा

भाजपा नेता और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वह मालीवाल पर समझौते के लिए दबाव डाल रहे हैं। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि सीएम आवास से सीसीटीवी फुटेज का गायब होना और विभव की गिरफ्तारी, केजरीवाल की अपने सहयोगी को बचाने के प्रयासों को दर्शाती है। भाजपा प्रवक्ता ने आबकारी मामले में कथित भूमिका के लिए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर दिल्ली उच्च न्यायालय की आलोचनात्मक टिप्पणियों का भी हवाला दिया।