
दिल्ली पुलिस की एक बड़ी चूक के चलते हाईकोर्ट ने 2024 में गलत पहचान के चलते फर्श बाजार में एक कारोबारी की हत्या के मामले में अमृतसर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए 35 साल के एक संदिग्ध गैंगस्टर को जमानत दे दी। हालांकि, कोर्ट ने उस पर कुछ शर्तें भी लगाई हैं।

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से बाइकर की मौत के मामले में आईओ ने बताया कि गिरफ्तार मजदूर योगेश को घटना के बाद सड़क पर बैरिकेड और पर्दे लगाकर घटनास्थल को कवर करते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था।

दिल्ली के रोहिनी जिले की पुलिस ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर आरोपी अयान खान के घर नोटिस तामिला किया। नगर थाने की पुलिस की सहायता से यह कार्रवाई की गई। नोटिस रोहिनी के फैमिली कोर्ट से जारी किया गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम नगर थाने में आवेदन देकर लौट गई।

फिरोजाबाद के तांत्रिक कमरुद्दीन को दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। उसने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर तीन लोगों को जहरीले लड्डू खिलाकर मार डाला। पुलिस अब उसे फिरोजाबाद लेकर गई है, जहाँ वह दो अन्य हत्याओं के मामले में भी जांच कर रही है। मामले को फास्टट्रैक में चलाने की तैयारी है।

वारदात के बाद करोल बाग में दो करोड़ रुपये की लूट की तैयारी थी, पुलिस ने लूट के 28.12 लाख रुपये, कार और स्कूटी बरामद की

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और असद गैंग के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की तरफ से की गई गोलीबारी में पैर में गोली लगने से 3 बदमाश घायल हो गए।

दिल्ली पुलिस ने 8 फरवरी को पीरीगढ़ी में तीन लोगों की हत्या के आरोपी फिरोजाबाद के तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया। उसने धनवर्षा कराने का झांसा देकर लड्डू में जहर मिलाकर रणधीर, शिव विनय और लक्ष्मी की हत्या की थी। तांत्रिक को फिरोजाबाद लाकर उसके आवास पर जांच की गई है।

जांच में सामने आया कि शाम 8.30 बजे आरोपियों ने किशोर को रोककर पहले बेरहमी से पीटा, फिर चार युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए थे

पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के लीक मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच तेज कर दी है। पेंगुइन इंडिया को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किताब की सामग्री किस स्तर से लीक हुई और क्या इसमें कोई अंदरूनी साजिश है।

दिल्ली पुलिस एआई समिट के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस मुख्यालय में एआई समिट सेल बनाई गई है। सुरक्षा के लिए थानों और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। आयोजन स्थल पर एक हफ्ते पहले से पुलिसकर्मियों की तैनाती शुरू हो गई है। कैमरों से निगरानी बढ़ाई गई है और बार कोड वाले निमंत्रण भेजे गए हैं।