ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News देशदेश की पहली बुलेट ट्रेन की ये खूबियां जान रह जाएंगे दंग

देश की पहली बुलेट ट्रेन की ये खूबियां जान रह जाएंगे दंग

मुंबई-अहमदाबाद के बीच में चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन भूकंप, आग और दुर्घटना के खतरों से पूरी तरह से सुरक्षित होगी। बुलेट ट्रेन के सुरक्षित परिचालन का पुख्ता इंतजाम जापान की तकनीक शिनकानसेन की...

देश की पहली बुलेट ट्रेन की ये खूबियां जान रह जाएंगे दंग
अरविंद सिंह,अहमदाबादFri, 31 Aug 2018 05:23 AM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई-अहमदाबाद के बीच में चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन भूकंप, आग और दुर्घटना के खतरों से पूरी तरह से सुरक्षित होगी। बुलेट ट्रेन के सुरक्षित परिचालन का पुख्ता इंतजाम जापान की तकनीक शिनकानसेन की मदद से किया जाएगा। इतना ही नहीं  बुलेट ट्रेन में बारिश, वायु की रफ्तार और भूकंप नापने के यंत्र लगे होंगे। दावा किया जा रहा है कि बुलेट ट्रेन का सफर हवाई जहाज यह सफर से अधिक सुरक्षित होगा। 

हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि जापान में बुलेट ट्रेन सुरक्षित दौड़ रही है। पिछले 50 साल से आज तक कोई दुर्घटना नहीं हुई है। यह जापान की तकनीक शिनकानसेन की मदद से संभव हुआ है। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में शिनकानसेन कई तकनीकियों  को परियोजना में शामिल किया गया है। हाई स्पीड कॉरिडोर में एडवांस टक्कररोधी मापक यंत्र लगाए जाएंगे। किसी अवरोध आने पर ट्रेन तुरंत रुक जाएगी। 

अच्छी पहल: अब सरकार खुद मरीजों से पूछेगी, इलाज कैसा हुआ?

रेलवे ने दी सहूलियत:अब सिर्फ 2 घंटे में पहुंच पाएंगे दिल्ली से रेवाड़ी