ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News देशबेंगलुरु रेव पार्टी में बड़ा खुलासा, नशे में धुत थीं दो साउथ ऐक्ट्रेस; 86 की रिपोर्ट पॉजिटिव

बेंगलुरु रेव पार्टी में बड़ा खुलासा, नशे में धुत थीं दो साउथ ऐक्ट्रेस; 86 की रिपोर्ट पॉजिटिव

बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास रेव पार्टी में 103 लोग शामिल थे जिनमें से 86 की रिपोर्ट ड्रग पॉजिटिव आई है। इनमें दो दक्षिण की ऐक्ट्रेस भी शामिल हैं।

बेंगलुरु रेव पार्टी में बड़ा खुलासा, नशे में धुत थीं दो साउथ ऐक्ट्रेस; 86 की रिपोर्ट पॉजिटिव
Ankit Ojhaलाइव हिन्दुस्तान,बेंगलुरुFri, 24 May 2024 08:36 AM
ऐप पर पढ़ें

बेंगलुरु में रेव पार्टी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक तेलुगु ऐक्ट्रेस हेमा और आशी रॉय की ड्रग रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि इसी सप्ताह बेंगलुरु पुलिस ने एक फार्महाउस में चल रही रेव पार्टी में छापा मारा था। इंडिया टुडे के मुताबिक इस पार्टी में 73 पुरुष और 30 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से 59 पुरुषों और 27 महिलाओं का ब्लड सैंपल ड्रग पॉजिटिव पाया गया है। 103 में से कुल 86 लोगों ने ड्रग्स ले रखी थी। 

सेंट्रल क्राइम ब्रांच अब उन लोगों को नोटिस जारी करेगी जिनका ब्लड सैंपल  पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा उन लोगों को समन भी किया जाएगा। पहले यह मामला इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस के अंडर था लेकिन बाद में इसे हेब्बागोडी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। 104 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने फार्महाउस से 14.40 ग्राम एमडीएमए की गोलियां, 1.16 ग्राम एमडीएमए क्रिस्टल, 6 ग्राम हाइड्रो कैनबिस, 5 ग्राम कोकीन, 500 रुपये का पुराना नोट जिसपर कोकील लगी थी, 6 ग्राम हाइड्रो गांजा, 5 मोबाइल फोन, दो वाहन जिनमें वोक्सवैगेन और लेंड रोवर शामिल हैं, 1.5 करोड़ का डीजे और लाइट सिस्टम बरामद किया है। 

क्राइम ब्रांच ने 20 मई को फार्महाउस पर रेड डाली थी। बर्थडे पार्टी के बहाने रेव पार्टी की जा रही थी। बेंगलुरु पुलिस ने तेलुगु ऐक्टर आशी रॉय को हिरासत में ले लिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि यह किस तरह की पार्टी है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में मौजूद थीं लेकिन यह नहीं पता था कि अंदर क्या चल रहा है। यह फार्महाउस कॉन कार्ड के ओनर गोपाला रेड्डी का था। हैदराबाद के एक वासू नाम के शख्स ने पार्टी की व्यवस्था की थी। 

जानकारी के मुताबिक ऐक्ट्रेस हेमा ने भ्रामक वीडियो बनाने के लिए वॉशरूम जाने का बहाना बनाया था। अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि उसकी पहचान उजागर ना की जाए। छापेमारी के बाद पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। हेमा तेलुगु सीरियल में काम करने वाली स्मॉल टाइम ऐक्टर हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि वह बेंगलुरु नहीं बल्कि हैदराबाद में हैं। जानकारी के मुताबिक इस पार्टी में करीब 50 लाख रुपये का खर्च था।