विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

बलि का बकरा बनाया गया, मेस्सी के कार्यक्रम में भगदड़ पर आयोजक ने पूर्व DGP पर दर्ज करवाया केस

पश्चिम बंगाल में लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में भगदड़ के मामले में आयोजक ने पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास और पूर्व डीजीपी राजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि जबरन अनाधिकृत लोगों को मैदान में भेजा गया था। 

May 19, 2026 02:03 pm IST

ना लाइट और ना इंसान, अंधेरे में ही जबरदस्त प्रोडक्शन कर रही हैं चीन की ‘डार्क फैक्ट्री’

चीन में इन दिनों डार्क फैक्ट्री का चलन बढ़ रहा है। इन फैक्ट्रियों में ना तो इंसान होते हैं और ना ही काम करने वाले लोग। सारा काम ऑटोमेटेड मशीन्स और रोबोड के  जरिए होता है। रोजगार के लिए ये फैक्ट्रियां बड़ा खतरा हैं।

May 19, 2026 12:57 pm IST

स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदलने से इनकार

स्ट्रे डॉग्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपने 7 नवंबर 2025 के आदेश में कोई भी बदलाव करने या फिर वापस लेने से साफ इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। 

May 19, 2026 10:59 am IST

सुबह का नाश्ता भी महंगा, दूध के बाद 5 रूपये तक बढ़ गए ब्रेड के दाम; जानिए नई कीमतें

ईरान युद्ध की वजह से अब ब्रेड की कीमत में भी बढ़ोतरी हो गई है। दूध की कंपनियां पहले ही रेट बढ़ा चुकी हैं। ऐसे में सुबह का नाश्ता भी महंगा हो गया है। जानकारी के मुताबिक पैकेजिंग कॉस्ट में वृद्धि की वह से ब्रेड की कीमत बढ़ाई गई है।

May 19, 2026 09:45 am IST

मैं चुप नहीं, जल्द लौटूंगी बांग्लादेश; भारत से ही शेख हसीना ने भरी हुंकार

शेख हसीना ने कहा कि उनकी नामौजूदगी का मतलब यह नहीं कि वह शांत हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी बांग्लादेश वापसी होगी और लोकतांत्रिक मूल्यों को फिर बहाल किया जाएगा। हसीना ने कहा कि आवामी लीग ना होती तो बांग्लादेश का जन्म ही नहीं होता। 

May 19, 2026 09:11 am IST

Fact Check: चुनाव प्रचार के दौरान सायोनी घोष ने किया था डान्स? आखिर क्या है वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सायोनी घोष का है। इस वीडियो में एक महिला को डांस करते हुए देखा गया। हालांकि पड़ताल में पाया गया कि वीडियो बांग्लादेशी डांसर मेघा क्वीन का है।

May 19, 2026 07:36 am IST

क्या खुलने वाला है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप बोले- परमाणु समझौते का अच्छा मौका है; हमला भी टाला

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत और परमाणु समझौतेे के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने फिलहाल ईरान पर हमला टालने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर कोई सकारात्मक बातचीत होती है तो सबसे पहले होर्मुज को लेकर फैसला किया जाएगा।

May 19, 2026 06:26 am IST

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार गिरने के पीछे अमेरिकी हाथ? लीक हुए दस्तावेज में खुलासा

पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार 10 अप्रैल 2022 को आधी रात को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव (No-confidence motion) हारने के बाद गिर गई थी। वे इस प्रस्ताव के जरिए पद से हटाए जाने वाले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री बने थे।

May 18, 2026 02:37 pm IST

नई सरकार में मोहम्मद यूनुस पर आई मुसीबत, 450 बच्चों की मौत के बाद टीकाकरण नीति पर सवाल

बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद अब अंतरिम सरकार के मुखिया रहे मोहम्मद यूनुस सवालों के घेरे में हैं। उनके टीकाकरण अभियान पर सवाल खड़े किए गए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जांच पूरी होने तक वह देश से बाहर नहीं जा सकते।

May 18, 2026 01:31 pm IST

केरल के नए सीएम के शपथ ग्रहण में क्यों नहीं पहुंचे शशि थरूर? खुद ही बताई वजह

केरल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शशि थरूर नहीं पहुंच पाए। इसके बाद कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। थरूर ने पहले ही बता दिया था कि इस दौरान वह अमेरिका में रहेंगे और इसलिए शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाएंगे।

May 18, 2026 12:54 pm IST

स्वयंभू बाबा का खूनी खेल, शनि अमावस्या पर पूजा और फिर कर दी हत्या; गिरफ्तार

शनि अमावस्या के मौके पर एक स्वयंभू बाबा ने महिला और पुरुष को पूजा के लिए बुलाया था। पूजा के दौरान महिला के साथ की तबीयत खराब हो गई। वहीं महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया गया और फिर हत्या कर दी गई।

May 18, 2026 11:34 am IST

बंगाल में हार के बाद काबा-मदीना गाने वाली सायोनी घोष का ज्ञान, बताने लगीं जीत के मंत्र

बंगाल में करारी हार के बाद टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने जीत का मंत्र बताते हुए कहा है कि इसके लिए लगातार मेहनत करने और दूसरों को पीछे छोड़ने की जरूरत है। बंगाल चुनाव में सायोनी घोष का चुनाव प्रचार करने का अंदाज काफी फेमस हुआ था।

May 18, 2026 09:32 am IST

अब घर में बैठकर हार्मोनियम बजाएं, बंगाल बीजेपी चीफ का अभिषेक बनर्जी पर तंज; फलता में प्रचार का न्योता

फलता में वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार जोर हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने अभिषेक बनर्जी को प्रचार के लिए न्योता देते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने की बात करने वाले अब घर में हार्मोनियम बजा रहे हैं।

May 18, 2026 08:18 am IST

केरल के नए सीएम वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में पहुंचेंगे राहुल गांधी, देख लीजिए मंत्रियो की लिस्ट

केरल में आज मुख्यमंत्री और 20 मंत्रियों का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। वीडी सतीशन मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। वहीं मंत्रिमंडल में केसी वेणुगोपाल गुट का दबदबा देखने को मिल रहा है। 14 विधायक पहली बार मंत्री बन रहे हैं।

May 18, 2026 06:48 am IST

मैं तो चौंक ही गया, विजय के मुख्यमंत्री बनने पर बोले रजनीकांत, कमल हासन पर कर दिया तंज

फिल्म स्टार रजनीकांत ने कहा कि उन्हें जब पता चला कि टीवीके चीफ विजय मुख्यमंत्री बन रहे हैं तो वह चौंक गए। उन्होंने कहा, मुझे उनसे कोई जलन नहीं है बल्कि इसलिए मैं हैरान रह गया क्योंकि उनके और मेरे बीच लंबा एज गैप है। 

May 17, 2026 03:03 pm IST

यूएई बनेगा बलि का बकरा? ईरान से भिड़ाने की तैयारी कर रहा अमेरिका; चला फंडिंग का दांव

अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगियों ने ईरान युद्ध में यूएई को भी कूदने की अपील की है। बता दें कि अमेरिका इस युद्ध में यूएई को बलि का बकरा बनाना चाहता है। बीते दिनों ईरान ने यूएई पर हमला किया था। अमेरिका इसका  पूरा फायदा उठाना चाहता है।

May 17, 2026 01:39 pm IST

ओला, ऊबर और रैपिडो के खिलाफ बड़ा ऐक्शन, महाराष्ट्र सरकार ने दिया ऐप को हटाने का आदेश

महाराष्ट्र सरकार ने ऐपल और गूगल प्ले स्टोर से बाइक टैक्सी सर्विस वाले ऐग्रिगेटर्स के ऐप हटाने का आदेश दिया है। नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि ओला, ऊबर या फिर रैपिडो जैसे बाइक टैक्सी ऐग्रिगेटर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। 

May 17, 2026 12:42 pm IST

ईरान पर पहले से भी बड़े हमले की तैयारी, शुरू होने वाला है तबाही का नया दौर? उड़ान भरने लगे विमान

अमेरिका एक बार फिर ईरान पर हमला कर सकताहै। 28 फरवरी की तरह ही अमेरिका के विमानों की गतिविधियां देखी जा रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप पहले भी ईरान को तबाह करने की धमकी दे चुके हैं।

May 17, 2026 11:42 am IST

महिला के कपड़े उतरावाए, चप्पल की माला पहनाकर परेड; वायरल कर दिया शर्मनाक वीडियो

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में मंदिर में प्रवेश को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ बहुत शर्मनाक हरकत की गई। महिला को अर्धनग्न करके उसे चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। इस मामले में दो की गिरफ्तारी हुई है।

May 17, 2026 10:19 am IST

किए धरे पर फिर गया पानी, फिर लौट आई भयंकर गरीबी; पीएम मोदी ने कोविड और युद्ध को कोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह दशक विनाशक साबित हो रहा है। पहले कोरोना महामारी और अब युद्ध की वजह से दुनिया गरीबी में जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक संकट विकराल ही रूप लेता जा रहा है। 

May 17, 2026 08:00 am IST