फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News लाइफस्टाइल फिटनेसपेट की चर्बी से छुटकारा दिलाता है डंडा योग, मलाइका ने वीडियो शेयर करके बताया करने का तरीका

पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाता है डंडा योग, मलाइका ने वीडियो शेयर करके बताया करने का तरीका

Malaika Arora Danda Yoga Workout Video: मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन फिटनेस से जुड़े टिप्स, ट्रिक्स और वीडियो अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने डंडा योग (Danda Yoga) करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाता है डंडा योग, मलाइका ने वीडियो शेयर करके बताया करने का तरीका
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तानFri, 24 May 2024 02:09 PM
ऐप पर पढ़ें

Malaika Arora Danda Yoga Workout Video: अगर आप खुद को फिटनेस फ्रीक मानती हैं तो मलाइका के योग सेशन भी देखना जरूर पसंद करती होंगी। उम्र को मात देती हुई मलाइका अरोड़ा आज बॉलीवुड की सबसे फिट सेलेब्स में से एक मानी जाती हैं। मलाइका अक्सर हेल्‍दी जीवन की वकालत करती हैं, फिर चाहे उसमें योग आसन हो, गुड फूड हैबिट्स या फिर स्किनकेयर रूटीन। मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर भी आए दिन फिटनेस से जुड़े टिप्स, ट्रिक्स और वीडियो भी अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने डंडा योग (Danda Yoga) करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में, मलाइका अरोड़ा अपने दोनों कंधों के बीच डंडा रखकर आर्म्स से होल्ड करके फ्लेसिबिलिटी दिखाती हुई नजर आ रही हैं। डंडा योग करने से कमर के आसपास जमा फैट को कम करने में मदद मिलती है। यह योग शरीर को पूरी तरह से आराम देता है। आइए जानते हैं क्या है डंडा योग के फायदे।

क्या है डंडा योग ?

डंडा योग करने के लिए एक छड़ी का इस्तेमाल मेडिटेशन के लिए किया जाता है। ये एक विशेष टी-शेप की लकड़ी की स्टिक होती है, जो सांस को नियंत्रित करती है। यही वजह है कि इस स्टिक का यूज हमेशा प्राणायाम या मेडिटेशन से पहले किया जाता है। यह योग के दौरान सांस के प्रवाह को बदलने का एक आसान तरीका है, जो प्राणायाम तकनीकों का ज्यादा से ज्यादा फायदे उठाने में मदद करता है।

कैसे करते हैं डंडा योग?

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में डंडा योग करते समय अपने दोनों हाथों से बैंबू स्टीक को पकड़ा हुआ है। योग करते समय उन्होंने अपने हाथों में स्टिक को ऊपर उठाया है और अपने दोनों पैरों को फैलाया हुआ है। उन्होंने इस योगा को करने के लिए पहले एक पैर को ऊपर उठाया और छड़ी को पकड़ते हुए स्क्वैट पोजीशन लेने से पहले पैर को योगा मेट पर वापस रखते ही दोनों हाथों को स्टीक के सहारे ऊपर करते हुए एक पैर को कमर तक लाती है। फिर कुछ देर बाद दूसरे पैर को उपर लाते हुए स्टीक के सहारे हाथों को भी दाएं-बाएं करती हैं। इस तरह कुछ मिनट तक इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है।

डंडा योग के फायदे-

-डंडा योग करने से पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।

-इस योगासन को करने से खासतौर पर कमर के आसपास जमा फैट को कम करने में फायदा मिलता है।

-यह आसन बाजुओं, पैरों और रीढ़ की मसल्‍स को एक बड़ा स्‍ट्रेच देकर पूरे शरीर को आराम देता है।

-डंडा योग पोश्चर में सुधार करता है।

-डंडा योग कोर मसल्स को बेहतर बनाता है।

-इस योगासन को करने से ब्‍लड सर्कुलेशन और श्वसन में सुधार करने में मदद मिलती है।

-शरीर को टोन करने में मदद करता है।

-चेस्‍ट और लंग्‍स को खोलने में मदद करता है।