आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी पास फिलहाल ऑरेंज कैप है। वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैचों में कुल 776 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 16 मैचों में 732 रन बनाए हैं।

किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही टीमें ट्रॉफी के लिए सारा जोर लगाती ही हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में इसके अलावा भी कुछ आकर्षण हैं। ये आकर्षण हैं टूर्नामेंट के दौरान बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाले विशेष सम्मान। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले को ऑरेंज कैप तो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले को पर्पल कैप मिलता है। यह परंपरा 2008 में आईपीएल की शुरुआत से चली आ रही है। हर बल्लेबाज की ख्वाहिश होती है ऑरेंज कैप और हर गेंदबाज चाहता है कि पर्पल कैप उसके सिर पर सजे। पिछली बार ऑरेंज कैप गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन के सिर सजा था जिन्होंने IPL 2025 में सबसे ज्यादा 759 रन बनाए थे। अब तक कई दिग्गज बल्लेबाज इस सम्मान को हासिल कर चुके हैं, जिनमें 2008 में शॉन मार्श, 2009 में मैथ्यू हेडन, 2010 में सचिन तेंदुलकर और 2011 व 2012 में दो बार खिताब जीतने वाले क्रिस गेल शामिल हैं। 2013 में माइकल हसी और 2014 में रॉबिन उथप्पा ने ऑरेंज कैप पहना था। डेविड वॉर्नर ने अब तक सबसे ज्यादा तीन बार (2015, 2017, 2019) ऑरेंज कैप अपने नाम की है। 2016 में विराट कोहली ने पहली बार ऑरेंज कैप अपने नाम किया था जब उन्होंने आरसीबी के लिए 973 रन बनाए थे। ये आईपीएल के इतिहास में किसी एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए अब तक के सबसे ज्यादा रन हैं। 2018 में केन विलियमसन, 2020 में केएल राहुल, 2021 में ऋतुराज गायकवाड़, 2022 में जोस बटलर और 2023 में शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप जीता था। विराट कोहली ने 2024 में 741 रन बनाकर दूसरी बार ऑरेंज कैप अपने नाम किया था।
और पढ़ें
Other Stats
PlayerRSRMatInnNOHSAvg30s50s100s6s
1Vaibhav Sooryavanshiव.सूर्यवंशी (राजस्थान)
776237161601034865172
2Shubman Gillश.गिल (गुजरात)
732163161601044546133
3Sai Sudharsanस.सुदर्शन (गुजरात)
722157171711004508130
4Virat Kohliव.कोहली (बेंगलुरु)
67516516164105*5635125
5Heinrich Klaasenह.क्लासेन (हैदराबाद)
62416015152694856031
6Ishan Kishanई.किशन (हैदराबाद)
60218215150914026032
7KL Rahulल.राहुल (दिल्ली)
59317414141152*4515131
8Abhishek Sharmaअ.शर्मा (हैदराबाद)
56320415151135*4034143
9Mitchell Marshम.मार्श (लखनऊ)
563163131301114343136
10Jos Buttlerज.बटलर (गुजरात)
52615217173603734026
11Dhruv Jurelध.जुरेल (राजस्थान)
5151541616281*3626024
12Prabhsimran Singhप.सिंह (पंजाब)
5101681413180*4226023
13Rajat Patidarर.पाटीदार (बेंगलुरु)
5011921514293*4125042
14Shreyas Iyerश.अय्यर (पंजाब)
49816814134101*5515130
15Cooper Connollyक.कोन्नोल्ली (पंजाब)
49116314132107*4442132

Standings are updated with the completion of each game

  • T:Teams
  • Wkts:Wickets
  • Avg:Average
  • R:Run
  • EC:Economy
  • O:Overs
  • SR:Strike Rate
  • BBF:Best Bowling Figures
  • Mdns:Maidens

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप विनर

Other Stats
PlayerRSRMatInnNOHSAvg30s50s100s6s
1Sai Sudharsanस.सुदर्शन (गुजरात)
75915615151108*5456121
2Suryakumar Yadavस.यादव (मुंबई)
7171671616573*6575038
3Virat Kohliव.कोहली (बेंगलुरु)
6571441515373*5438019
4Shubman Gillश.गिल (गुजरात)
6501551515293*5046024
5Mitchell Marshम.मार्श (लखनऊ)
627163131301174836137
6Shreyas Iyerश.अय्यर (पंजाब)
6041751717597*5026039
7Yashasvi Jaiswalय.जयसवाल (राजस्थान)
55915914141754336028
8Prabhsimran Singhप.सिंह (पंजाब)
54916017170913234030
9KL Rahulल.राहुल (दिल्ली)
53914913133112*5333121
10Jos Buttlerज.बटलर (गुजरात)
5381631413497*5955024
11Nicholas Pooranन.पूरन (लखनऊ)
5241961414287*4325040
12Heinrich Klaasenह.क्लासेन (हैदराबाद)
48717214132105*4451125
13Priyansh Aryaप.आर्या (पंजाब)
475179171701032722125
14Aiden Markramए.मार्करम (लखनऊ)
44514813130663425022
15Abhishek Sharmaअ.शर्मा (हैदराबाद)
439193141301413332128

Standings are updated with the completion of each game

  • T:Teams
  • Wkts:Wickets
  • Avg:Average
  • R:Run
  • EC:Economy
  • O:Overs
  • SR:Strike Rate
  • BBF:Best Bowling Figures
  • Mdns:Maidens

आईपीएल ऑरेंज कैप के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • IPL 2026 Orange Cap जीतने के लिए किन-किन आंकड़ों को देखा जाता है?

    आईपीएल ऑरेंज कैप केवल सबसे ज्यादा रन बनाने के आधार पर दी जाती है। इसे तय करने में औसत, स्ट्राइक रेट, शतक, अर्धशतक जैसे आंकड़े मायने नहीं रखते। सीधा-सीधा फॉर्म्युला है सबसे ज्यादा रन।

  • आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप किसने जीती है?

    आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है जिन्होंने तीन बार (2015, 2017 और 2019) इसे जीता है।

  • आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में किस बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप जीता था?

    आईपीएल 2008 में शॉन मार्श के सिर पर ऑरेंज कैप सजा था। तब उन्होंने सबसे ज्यादा 616 रन बनाए थे।

  • आईपीएल इतिहास में लगातार 2 बार ऑरेंज कैप जीतने वाला खिलाड़ी?

    आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने दो लगातार सीजन में ऑरेंज कैप जीता है। क्रिस गेल ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 2011 और 2012 में ऑरेंज कैप जीता था।

  • क्या प्लेऑफ और फाइनल के रन भी ऑरेंज कैप के काउंट में जुड़ते हैं?

    हां, आईपीएल में ऑरेंज कैप की गणना पूरे टूर्नामेंट में बनाए गए रनों पर होती है, जिसमें लीग स्टेज के साथ-साथ क्वॉलिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मैचों के रन भी शामिल होते हैं। इसलिए प्लेऑफ में बड़ी पारियां खेलकर कोई बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में आगे निकल सकता है।

  • IPL 2025 में ऑरेंज कैप किसने जीती थी और कितने रन बनाए थे?

    आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन के सिर सजा था। उन्होंने उस सीजन में सबसे ज्यादा 759 रन बनाए थे।

  • आईपीएल में कुल कितने खिलाड़ियों ने एक से ज्यादा बार ऑरेंज कप जीता है?

    आईपीएल में कुल 3 खिलाड़ियों ने एक से ज्यादा बार ऑरेंज कप जीता है। इनमें डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 3 बार इसे हासिल किया है। उनके बाद क्रिस गेल और विराट कोहली ने 2-2 बार ऑरेंज कैप जीता है।

  • विराट कोहली ने पहली बार कब ऑरेंज कैप जीता था?

    विराट कोहली ने 2016 में पहली बार ऑरेंज कैप जीता था।

  • ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों में किसके नाम किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है?

    आईपीएल इतिहास में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 2016 में 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था।

  • आईपीएल इतिहास में अब तक (IPL 2026 की शुरुआत से पहले तक) कितनी बार विदेशी खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है?

    अब तक आईपीएल के कुल 10 सीजन में ऑरेंज कैप विदेशी खिलाड़ियों के सिर सज चुका है।

  • आईपीएल इतिहास में अब तक (IPL 2026 की शुरुआत से पहले तक) कितनी बार भारतीय खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है?

    अब तक आईपीएल के कुल 8 सीजन में ऑरेंज कैप भारतीय खिलाड़ियों के सिर सज चुका है।

  • 2008 से 2025 तक हर सीजन के ऑरेंज कैप विनर और उनके रन कितने हैं?

    आईपीएल ऑरेंज कैप विजेताओं की सूची: 2008 - शॉन मार्श (616 रन), 2009 - मैथ्यू हेडन (572 रन), 2010 - सचिन तेंदुलकर (618 रन), 2011 - क्रिस गेल (608 रन), 2012 - क्रिस गेल (733 रन), 2013 - माइकल हसी (733 रन), 2014 - रॉबिन उथप्पा (660 रन), 2015 - डेविड वॉर्नर (562 रन), 2016 - विराट कोहली (973 रन), 2017 - डेविड वॉर्नर (641 रन), 2018 - केन विलियमसन (735 रन), 2019 - डेविड वॉर्नर (692 रन), 2020 - केएल राहुल (670 रन), 2021 - रुतुराज गायकवाड़ (635 रन), 2022 - जोस बटलर (863 रन), 2023 - शुभमन गिल (890 रन), 2024 - विराट कोहली (741 रन), 2025 - साई सुदर्शन (759 रन)।