UP Lok Sabha Chunav: लोकसभा में 15 फीसदी सांसद भेजने वाले उत्तर प्रदेश के पास केंद्र में सत्ता की चाबी रही है। यूपी लोकसभा की 80 सीटों पर जीत-हार से केंद्र के सत्ता समीकरण बनते और बिगड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य गुजरात भले हो लेकिन राष्ट्रीय राजनीति में छाने के लिए उन्होंने यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट को ही चुना। मोदी इस बार लगातार तीसरी वाराणसी से उतरे हैं। देश की राजनीति में खास स्थान रखने वाले नेहरू-गांधी परिवार का कोई न कोई सदस्य यूपी से संसद में जाता रहा है। इस बार राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। कांग्रेस रायबरेली में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के नाम ही वोट मांग रही है। इतने ज्यादा सांसद वाले इस प्रदेश ने स्वाभाविक रूप से सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देश को दिया है। अब तक बने 15 प्रधानमंत्रियों में 9 उत्तर प्रदेश से ही लोकसभा गए हैं। जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, वीपी सिंह, राजीव गांधी, चौधरी चरण सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, चंद्रशेखर और अब नरेंद्र मोदी। यूपी में मुकाबला भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए और सपा-कांग्रेस गठबंधन वाले इंडिया एलायंस के बीच है। कई सीटों पर बसपा मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। अखिलेश यादव और मायावती राज्य में योगी आदित्यनाथ के अलावा दो सबसे बडे़ नेता हैं। यूपी में 15 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं जो सात चरणों में वोट कर रहे हैं। यूपी की हॉट सीटों में वाराणसी से नरेंद्र मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, रायबरेली से राहुल गांधी, कन्नौज से अखिलेश यादव, अमेठी से स्मृति ईरानी, मैनपुरी से डिंपल यादव, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, खीरी से अजय मिश्रा टेनी, गोरखपुर से रवि किशन, गाजीपुर से अफजाल अंसारी, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ, मेरठ से अरुण गोविल, मथुरा से हेमा मालिनी, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, बलिया से नीरज शेखर, अमरोहा से दानिश अली, सहारनपुर से इमरान मसूद, कैराना से इकरा हुसैन, घोसी से अरविंद राजभर, श्रावस्ती से साकेत मिश्रा और बदायूं से आदित्य यादव लड़ रहे हैं।..और पढ़ें
एसपी+43
बीजेपी+36
बीएसपी0
अन्य1
;
लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 80 सीटें हैं। इनमें से अनुसूचित जाति की 17 हैं और अनुसूचित जनजाति की 0 हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 146134603 मतदाता हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की हिस्सेदारी 54.11 % थी, जबकि महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी 45.89% थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 62 सीटें मिलीं। कांग्रेस के पास 1 सीटें थीं। अन्य को 80 सीटों पर जीत मिली। ..और पढ़ें