ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीखूंटी : सरकार के प्रस्ताव भेजने पर ही बनेगा आरओबी

खूंटी : सरकार के प्रस्ताव भेजने पर ही बनेगा आरओबी

कर्रा के मसमानो में अंडरब्रिज और कर्रा-गोविंदपुर लाइन में कर्रा को खूंटी से जोड़ने वाली सड़क पर ओवरब्रिज का निर्माण राज्य सरकार के द्वारा केंद्रीय...

खूंटी : सरकार के प्रस्ताव भेजने पर ही बनेगा आरओबी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 18 Mar 2022 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी, संवाददाता।

कर्रा के मसमानो में अंडरब्रिज और कर्रा-गोविंदपुर लाइन में कर्रा को खूंटी से जोड़ने वाली सड़क पर ओवरब्रिज का निर्माण राज्य सरकार के द्वारा केंद्रीय रेलवे मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने और लागत की राशि खर्च करने के बाद ही बनना संभव है। इस आशय से संबंधित एक पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को लिखा है। जिसमें कहा गया है कि अंडरब्रिज और ओवरब्रिज का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजना है। जिसके बाद मसमानो में प्रस्तावित अंडर रेलवेब्रिज की लागत का 100 प्रतिशत राज्य सरकार को ही खर्च करना है। लेकिन कर्रा से खूंटी को जोड़ने वाली सड़क पर बनने वाले ओवरब्रिज में राज्य सरकार को भी कुछ राशि साझा करनी होगी। दूसरी ओर कर्रा से कांड्रा भाया खूंटी रेलवे लाइन के मामले में रेलवे मंत्री ने कहा है कि इसकी जांच करा ली गई है। इससे संबंधित रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा को भेजी गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।