फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News क्रिकेटGT vs MI: कप्तानी छिनने के बाद पहली बार मुंबई इंडियंस को लेकर खुलकर बोले रोहित शर्मा, जानिए क्या कुछ कहा- VIDEO

GT vs MI: कप्तानी छिनने के बाद पहली बार मुंबई इंडियंस को लेकर खुलकर बोले रोहित शर्मा, जानिए क्या कुछ कहा- VIDEO

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस वर्सेस गुजरात टाइटन्स मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है। रोहित शर्मा इस वीडियो में अपनी तैयारियों को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।

GT vs MI: कप्तानी छिनने के बाद पहली बार मुंबई इंडियंस को लेकर खुलकर बोले रोहित शर्मा, जानिए क्या कुछ कहा- VIDEO
Namita Shuklaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 24 Mar 2024 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान घोषित कर दिया था। यह सबकुछ जब हुआ, तब किसी को समझ ही नहीं आया कि मुंबई इंडियंस ने यह फैसला आखिर लिया क्यों है। जब से रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिनी है, मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पर उनका बातचीत वाला कोई वीडियो नहीं आया है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2024 का ओपनिंग मैच मुंबई इंडियंस को आज अहमदाबाद में ही खेलना है। इस खास मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से बातचीत का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित ने मैच से पहले वह किस तरह से तैयारी करते हैं, उसको लेकर बात की है, और साथ ही आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के टीम कॉम्बिनेशन पर भी चर्चा की है।

रोहित या हार्दिक, किसकी कप्तानी से सीख लेकर उतरेंगे गिल? खुद बताया

रोहित ने बताया है कि उनके लिए किसी भी मैच से पहले तैयारी के क्या मायने हैं। हार्दिक पांड्या की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2022 और 2023 में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी की थी। 2022 में गुजरात टाइटन्स ने खिताब जीता था, जबकि 2023 में गुजरात टाइटन्स की टीम उप-विजेता रही थी। मुंबई इंडियंस ने जो रोहित शर्मा का वीडियो शेयर किया है, उसमें देखिए रोहित क्या कुछ कह रहे हैं-

गौतम गंभीर को रसेल के परफॉर्मेंस का क्रेडिट देने पर भड़के गावस्कर

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा ने कहा, 'मेरे लिए तैयारी करना हमेशा बहुत अहम होता है, अच्छी तैयारी से किसी भी मैच में उतरने के लिए काफी कॉन्फिडेंस मिलता है। तो हां ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जो मैं किसी भी मैच में उतरने से पहले करता हूं, काफी कुछ मैं कर चुका हूं और कुछ-कुछ चीजें बची हैं, जो मैं अभी करूंगा और मैं मैच के लिए तैयार रहूंगा। कई नए चेहरे ऑक्शन के बाद टीम में आए हैं, कई युवा खिलाड़ी टीम से जुड़े हैं, उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में और इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद करता हूं कि ये लड़के शुरुआत से ही छाप छोड़ने में कामयाब होंगे।'