
इंग्लैंड की लीग 'द हंड्रेड' में भारतीय कंपनी सन ग्रुप के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी के पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने का मामला शांत नहीं हुआ है। अब सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी का पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिया गया पैसा भारतीयों की मौत में योगदान देने जैसा है।

महान बल्लेबाज मिताली राज ने कहा है कि विश्व स्तर पर भारतीय क्रिकेट के दबदबे का उनका बरसों पुराना सपना सच हो रहा है जबकि पुरूष टीम, महिला टीम और जूनियर टीमों ने हाल ही के वर्षों में बड़े आईसीसी खिताब जीते हैं।

बांग्लादेश के हाथों पाकिस्तान की वनडे सीरीज में हार पर पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर आप जीतोगे नहीं तो क्या आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लानी है? दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर 'ट्रॉफी चोरी' के आरोप लगते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में लचर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश से एकदिवसीय सीरीज भी 2-1 से गंवा दी है। इससे पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस, एकसपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटर काफी निराश हैं। कामरान अकमल ने तो कहा है कि ये सीरीज नहीं, कॉमेडी सीरियल था।
साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में जबर्दस्त जीत हासिल की। न्यूजीलैंड टीम 100 रन भी नहीं जुटा सकी। डेब्यूटेंट गेंदबाज नकोबानी मोकोएना ने प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से 200 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेले। 38 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज ने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी की।
आईपीएल की मिनी नीलामी में कैमरन ग्रीन को जितने कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा, उतने में द हंड्रेड के टॉप 7 महंगे खिलाड़ी खरीदे जा सकते थे। ये आंकड़ा बताता है कि दोनों लीग में वित्तीय तौर पर कितना बड़ा फर्क है।
एक और छोटी सी निजी याद भी जुड़ी है: जिस बल्ले से लक्ष्मण ने वह मशहूर 281 रनों की पारी खेली थी, वह असल में मेरा ही था। तो इस तरह, एक छोटे से रूप में ही सही, उस ऐतिहासिक पारी में मेरा भी कुछ योगदान रहा।
नवादा के स्थानीय निवासियों का कहना है कि ईशान ने न केवल बिहार बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। छोटे से शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना यहां के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है।
Sunrisers Leeds sign Abrar Ahmed: द हंड्रेड ऑक्शन 2026 में दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खरीदार मिले। स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपने साथ जोड़ा।