
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज में अब दो दिन बचे हैं। पाकिस्तान और दुबई के मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी को होने जा रहा है।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और उनकी जगह हर्षित राणा को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। बुमराह की फिटनेस को लेकर काफी तरह की बातें चल रही हैं।

टीम इंडिया के सीनियर टेस्ट बैटर अजिंक्य रहाणे करीब दो साल से टेस्ट स्क्वॉड से आउट हैं। रहाणे ने कहा कि अभी उनके अंदर काफी क्रिकेट बचा है, लेकिन टीम में लेना या नहीं लेना सिलेक्टर्स का काम है।

आईसीसी ने साल 2024 की बेस्ट वनडे टीम चुनी है, जिसमें किसी भी भारतीय को मौका नहीं मिला है और टीम की कमान श्रीलंकाई खिलाड़ी चरित असलंका को दी गई है।

मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित की फॉर्म को लेकर रहाणे काफी ज्यादा कॉन्फिडेंट हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज इंग्लैंड 3-2 से अपने नाम कर लेगी। वॉन ने सोशल मीडिया अपना प्रिडिक्शन बताया।

जोस बटलर का मानना है कि जब परिवार लंबे दौरे पर खिलाड़ियों के साथ रहते हैं, तो इससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कोई नेगेटिव असर नहीं पड़ता है।

रोहन बोपन्ना और शुआई झांग की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।

करुण नायर डोमेस्टिक क्रिकेट में जिस रफ्तार से रन बना रहे हैं, ऐसा लगता है कि सिलेक्टर्स उनके नाम पर कुछ विचार कर सकते हैं, क्या उनकी टीम इंडिया में वापसी होगी?

पाकिस्तान के स्टार बैटर बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में महज आठ रन बनाए। बाबर कॉट बिहाइंड आउट हुए और फिर डीआरएस भी लिया, जिसको लेकर फैन्स भड़क उठे।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को उन पर काफी भरोसा है इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि रोहित कहते हैं कि उन्हें लगता है कि आकाश हर गेंद पर विकेट ले सकते हैं।

टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच बनने के लिए इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन तैयार हैं। केविन पीटरसन इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके हैं और अपने समय के जाने-माने ऑलराउंडर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के युवा बैटर सैम कोंस्टास की फैन फॉलोइंग एकदम से काफी बढ़ गई है। इस खिलाड़ी ने हाल में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में काफी चर्चा बटोरी थी। कोंस्टास के साथ फोटो खिंचाने के चक्कर में फैन ने गजब ही कर डाला।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा सलामी बैटर प्रतिका रावल ने कम ही समय में अपनी बैटिंग से सबका दिल जीत लिया है। प्रतिका ने आयरलैंड के खिलाफ 154 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड के युवा बैटर जैकब बेथेल का वन मैन शो बिग बैश लीग में देखने को मिला। मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने तबाही मचा डाली।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा खोई हुई फॉर्म को हासिल करने के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। रोहित शर्मा ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

स्टीव स्मिथ को सिडनी टेस्ट में 10000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए 38 रन चाहिए थे, लेकिन वह 37 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस खास उपलब्धि से चूकने के बावजूद उन्हें खुशी है कि ऑस्ट्रेलिया मैच जीत गया।

माइकल क्लार्क ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि बुमराह तीनों फॉर्मेट के ऑलटाइम बेस्ट गेंदबाज हैं।

श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में महीश तीक्षणा ने हैट्रिक ली, जो 2025 की पहली इंटरनेशनल हैट्रिक है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ऑनफील्ड एग्रेशन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सुनील गावस्कर का मानना है कि उनकी हरकतों से पूरी टीम की दिक्कत बढ़ जाती है।