ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहारपटना से रांची 4 घंटे में! इसी महीने शुरू हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

पटना से रांची 4 घंटे में! इसी महीने शुरू हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

पटना से रांची के बीच 25 अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। यह ट्रेन पटना जंक्शन से रांची के हटिया स्टेशन के बीच चलेगी। यह गया, जहानाबाद, हजारीबाग में भी रुकेगी।

पटना से रांची 4 घंटे में! इसी महीने शुरू हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग
Jayesh Jetawatलाइव हिन्दुस्तान,पटनाSat, 08 Apr 2023 03:47 PM
ऐप पर पढ़ें

Vande Bharat Express Train: बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच इसी महीने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। 25 अप्रैल से दोनों राज्यों के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने की पूरी संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए पीएमओ से समय मांगा गया है। पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी घटकर महज 4 घंटे हो जाएगी। बता दें कि वंदे भारत अभी देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है।

रेलवे अधिकारियों ने पिछले दिनों बताया कि पटना से रांची के बीच 25 अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। यह ट्रेन पटना जंक्शन से रांची के हटिया स्टेशन के बीच चलेगी। यह गाड़ी का 7 और स्टेशनों पर ठहराव होगा। बिहार में पटना के अलावा गया और जहानाबाद में भी यह ट्रेन रुकेगी। इससे इन जिलों के लोगों को भी हाईस्पीड ट्रेन का फायदा मिलेगा।

पटना-रांची (हटिया) वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक पटना से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.45 बजे रवाना होगी। यह गया, जहानाबाद, हजारीबाग, बरकानाना, रांची होते हुए दोपहर में 1.45 बजे हटिया पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर में 2.30 बजे हटिया से रवाना होगी और रात में करीब 9 बजे पटना पहुंचेगी। शुरुआत में इस यात्रा में करीब 7 घंटे का समय लगेगा। इसके बाद ट्रेन की स्पीड बढ़ाई जाएगी। फिर पटना और रांची के बीच की दूरी घटकर महज 4 घंटे तक रह जाएगी।