ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपिंक से लेकर आदर्श बूथ तक पर सुविधाओं का अभाव

पिंक से लेकर आदर्श बूथ तक पर सुविधाओं का अभाव

कहीं पंखा नहीं तो कहीं बैठने को शेड नहीं। पिंक बूथ से लेकर आदर्श बूथ तक पर सुविधाओं का अभाव दिखा। पिंक बूथ की कमान संभाले महिलाएं परेशानी झेलती...

पिंक से लेकर आदर्श बूथ तक पर सुविधाओं का अभाव
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 26 May 2024 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

-पिंक बूथ की कमान संभाले महिलाएं हुईं परेशान
-आदर्श बूथ पर भी रही आदर्श स्थिति की कमी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता।

कहीं पंखा नहीं तो कहीं बैठने को शेड नहीं। पिंक बूथ से लेकर आदर्श बूथ तक पर सुविधाओं का अभाव दिखा। पिंक बूथ की कमान संभाले महिलाएं परेशानी झेलती रहीं। महिलाओं ने कहा कि भीषण गर्मी में सबसे अधिक अभाव पंखे का ही रहा। आदर्श बूथ पर भी आदर्श स्थिति की कमी रही।

कांटी में 43 बूथ को पिंक बूथ बनाया गया था। इन बूथों पर मतदान के लिए आने वाले वोटरों को भी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। पिंक बूथ पर पंखे की भी अलग से व्यवस्था नहीं थी। इसी तरह मीनापुर के उत्क्रमित मवि खेमाईपट्टी में बने आदर्श बूथ पर भी मतदाता व्यवस्था की कमी से जूझते दिखे। आदर्श बूथ के नाम पर यहां खानापूर्ति ही दिखी। गेट के पास छोटा सा पंडाल लगा दिया गया था। बाकी कहीं भी धूप से बचने की व्यवस्था नहीं थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।