ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरनया आरक्षण टिकट काउंटर चालू करने का निर्देश

नया आरक्षण टिकट काउंटर चालू करने का निर्देश

मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास...

नया आरक्षण टिकट काउंटर चालू करने का निर्देश
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 25 Feb 2023 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने हाल में बने आरक्षण टिकट बुकिंग काउंटर का जायजा लिया। काउंटर को जल्द चालू करने का निर्देश दिया गया। प्रस्तावित कंबाइंड टर्मिनल, कॉन्कोर्स व टिकट घर, रूट रिले इंटरलॉकिंग सेंटर, पूछताछ और प्लेटफॉर्मों का भी जायजा लिया। मौके पर सोनपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक मो. इम्तेयाज आलम, स्टेशन अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह समेत कई अधिकारी थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।