ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशरायबरेली में गरजेगी कांग्रेस-सपा, एक मंच पर साथ दिखेंगे सोनिया, राहुल, प्रियंका, अखिलेश

रायबरेली में गरजेगी कांग्रेस-सपा, एक मंच पर साथ दिखेंगे सोनिया, राहुल, प्रियंका, अखिलेश

राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव रायबरेली में हुंकार भरेंगे। इस जनसभा में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी रहेंगी। इंडिया गठबंधन की विशाल रैली शुक्रवार को रायबरेली व अमेठी में होगी।

रायबरेली में गरजेगी कांग्रेस-सपा, एक मंच पर साथ दिखेंगे सोनिया, राहुल, प्रियंका, अखिलेश
Srishti Kunjहिन्दुस्तान टीम,रायबरेलीFri, 17 May 2024 06:31 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव आज रायबरेली के आईटीआई मैदान में हुंकार भरेंगे। इस जनसभा में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी रहेंगी। इंडिया गठबंधन की विशाल रैली शुक्रवार को रायबरेली व अमेठी में होगी। इसमें यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव  प्रियंका गांधी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे। यहां से राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी हैं। इससे पहले राहुल गांधी व अखिलेश यादव अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा के पक्ष में रैली करेंगे।

जनसभा के लिए सोनिया रायबरेली पहुंचीं
कांग्रेस रायबरेली सीट पर पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को आईटीआई मैदान में जनसभा करेंगे। इस जनसभा में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी रहेंगी। जनसभा के लिए सोनिया गांधी रायबरेली पहुंच गई हैं। दोनों दलों ने रैली को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। आईटीआई मैदान में यह जनसभा दोपहर दो बजे के बाद होगी।

पीएम मोदी फिर आ रहे काशी, 21 को महिलाओं से करेंगे संवाद, पिछली बार नामांकन के बाद नहीं किया था प्रचार

स्मृति ईरानी के लिए आएंगे अमित शाह 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऊंचाहर के दौलतपुर में जनसभा करेंगे। भाजपा ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा रखी है। यह क्षेत्र रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्र का बार्डर है। दिन में एक बजे होने वाली यह जनसभा अमेठी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी व रायबरेली के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के लिए रखी गई है। इस जनसभा में ऊंचाहार के विधायक मनोज पाण्डेय भाजपा में शामिल होंगे। पाण्डेय के साथ कई और नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। 

रूट डायवर्ट
जनसभा को लेकर रूट डायवर्ट किए गए हैं। सलोन जाने वाले रास्ते जगतपुर से ऊंचाहार या मुंशीगंज डाइवर्ट किए जाएंगे। पिछवारा से सूची होते हुए या चडरई चौराहा होते हुए अपने गंतव्य स्थान को भेजा जाएगा। थाना अध्यक्ष बबीता पटेल ने बताया कि रूट डायवर्ट किया गया है।