
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नीरज डांगी को राज्यसभा में पार्टी का सचेतक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति रजनी पाटिल की सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त स्थान को भरने के लिए की गई है। डांगी राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह दो बार के सांसद रह चुके हैं।

सुलतानपुर में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तीन साल पहले हुए विवाद के संबंध में प्रदर्शन करने के मामले में कोर्ट ने 38 आरोपियों को तलब किया है। अमेठी जिले में पुतला जलाने के आरोप में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा चल रहा है। अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।

राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के मतदाता सूची में नाम शामिल करने से जुड़े मामले में विशेष जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। आदेश 13 अगस्त को सुनाया जाएगा। याचिकाकर्ता का आरोप है कि सोनिया का नाम भारतीय नागरिक बनने से पहले शामिल किया गया, जबकि अदालत ने इसमें दलीलों की सुनवाई की है।

भाजपा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की छात्र आंदोलन से जुड़े आलोचना को खारिज कर दिया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस इस मामले में राजनीति कर रही है और उन्हें आलोचना का नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा ने याद दिलाया कि कांग्रेस शासन में भी कई पेपर लीक हुए थे।
जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार छात्रों को दुश्मन मान रही है और उनके साथ क्रूरता से पेश आई है।
वैजयंती माला 1984 में कांग्रेस में शामिल हुईं और उसी साल तमिलनाडु के आम चुनाव में हर मुश्किलों को पार करते हुए जीत हासिल की थी। वहीं, 6 साल तक कांग्रेस में कार्य करने बाद उन्होंने उन्होंने साल 1999 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा।
राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में जवाब दाखिल किया। याचिका में भारतीय नागरिकता मिलने से पहले नाम शामिल किए जाने की बात की गई है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को तय की है। यह जवाब पूर्व में दायर पुनरीक्षण याचिका पर आधारित है।
सुलतानपुर में सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच विवाद पर सुनवाई 1 जुलाई के लिए टल गई है। 87 आरोपियों के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में मामला चल रहा है। अधिवक्ता रवि शुक्ल के अनुसार, कई आरोपी अनुपस्थित रहे हैं, जिनके लिए कोर्ट ने समन और वारंट जारी किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में सोनिया गांधी ने हमेशा जनता की सेवा के अवसर दिए हैं। खरगे, कर्नाटक से चार निर्वाचित उम्मीदवारों में से एक हैं।
कांग्रेस और टीएमसी के विलय की खबरों पर कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए सिर्फ कांग्रेस ही समक्ष है। जितनी जल्दी यह बात क्षेत्रीय दल समझ लें, उतना ही उनके लिए अच्छा है।