ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबसपा से घोसी सीट छीनने के लिए एनडीए और इंडी में है कड़ा मुकाबला

बसपा से घोसी सीट छीनने के लिए एनडीए और इंडी में है कड़ा मुकाबला

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता/अजीत कुमार। घोसी लोकसभा सीट को बसपा से छीनने के लिए एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। 2009 के आम चुनाव में इस सीट...

बसपा से घोसी सीट छीनने के लिए एनडीए और इंडी में है कड़ा मुकाबला
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 23 May 2024 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ / अजीत कुमार

घोसी लोकसभा सीट को बसपा से छीनने के लिए एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। 2009 के आम चुनाव में इस सीट को बसपा ने जीत लिया था लेकिन 2014 के मोदी लहर में इस लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपना परचम लहराया था लेकिन 2019 में बसपा ने फ‌िर से इस सीट को जीत लिया। 2024 के इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए की ओर से सुभासपा के अरविन्द राजभर, सपा से राजीव रॉय तथा बसपा से बालकृष्ण चौहान चुनाव मैदान में हैं।

भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घोसी लोकसभा सीट के मऊ विधानसभा क्षेत्र में सुभासपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी 26 मई को रैली होने जा रही है। इस लोकसभा सीट पर हार-जीत का जो क्रम पिछले कुछ चुनावों से बन गया है, करीब-करीब वैसा ही इस सीट के तहत आने वाली विधानसभा सीटों पर होता रहा है। इस क्षेत्र के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इन पांच में से दो-दो विधानसभा सीटों पर एनडीए और इंडी का कब्जा है जबकि एक सीट बसपा के पास है। 2022 के विधानसभा चुनाव में दो पर सपा जीती तो शेष बची तीन सीटें क्रमश: भाजपा, बसपा और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के पाले में गई थीं। वहीं इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में तीन सीटें भाजपा जीती थी जबकि दो सीटों पर बसपा ने कब्जा किया था।

लंबे समय तक वामपंथी पार्टियों के कब्जे में रही घोसी लोकसभा क्षेत्र से 2009 में बसपा, 2014 में भाजपा और 2019 में फिर से बसपा जीती थी। इस क्रम को दोहराने का दबाव भाजपा और उसके एनडीए गठबंधन के साथी सुभासपा पर है। लिहाजा, भाजपा इस सीट को अपने पाले में करने के लिए काफी मेहनत कर रही है। भाजपा की अगुआई वाली एनडीए गठबंधन में शामिल सुभासपा के अध्यक्ष ने तो यहां डेरा ही डाल दिया है ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचा जा सके। इसके लिए वे ई-रिक्शा से प्रचार कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम -

राजनीतिक दल प्राप्त मत प्रतिशत परिणाम

बसपा 50.27 विजयी

भाजपा 39.53 पराजित

लोकसभा चुनाव 2014 के परिणाम-

भाजपा 36.52 विजयी

बसपा 22.48 पराजित

सपा 15.95

लोकसभा चुनाव 2009 के परिणाम-

बसपा 28.82 विजयी

सपा 20.86 पराजित

कांग्रेस 19.62

भाजपा 12.45

---------------------

घोसी संसदीय क्षेत्र में 2022 विधासभा चुनाव में सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति-

मधुवन- भाजपा -35.24, सपा- 33.26, बसपा- 22.82

घोसी - सपा- 42. 21, भाजपा -33. 57, बसपा-21. 12

मोहम्दाबाद गोहाना- सपा-41. 48, भाजपा -29.8 ,बसपा-24.68

मऊ - सुभासपा-44. 48, भाजपा -31. 03, बसपा -24. 68

रसरा -बसपा- 43. 82, भाजपा-12. 08, सुभासपा- 40.54

2017 के विधानसभा चुनाव में घोसी सीट के विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति-

मधुबन- भाजपा-40.30, कांग्रेस- 26.61, बसपा- 25.66

घोसी- भाजपा-36.78, बसपा-33.87, सपा- 24.68

मोहम्मदबाद गोहाना- भाजपा-35.02, बसपा-34.77, सपा-28.53

मऊ- बसपा-36.62, सुभासपा- 33.33, सपा- 27.25

रसड़ा- बसपा-48.16, भाजपा-30.47, सपा-19.31

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।