ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देवगांव के एक मैरिज लॉन में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अहेमर वकार के...

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Mon, 04 Mar 2024 02:15 PM
ऐप पर पढ़ें

देवगांव। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देवगांव के एक मैरिज लॉन में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अहेमर वकार के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी कोआर्डिनेटर, यूपी प्रदेश सचिव व लालगंज लोकसभा प्रभारी घनश्याम सहाय ने कहा कि इंडिया गठबंधन बूथ स्तर के मजबूत संगठन व जनता के सहयोग के बल पर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगा। उन्होंने कहा सीटों का बंटवारा किया जा चुका है, यूपी में कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे, लेकिन गठबंधन के नाते वह भी हमारे उम्मीदवार होंगे। इसलिए गठबंधन का कोई भी साथी हो, उसे जिताने के लिए हम कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राकेश गुप्त, प्रीतम सिंह, अवधेश सेठ, उमेश सरोज, प्रवीण गिरि, विराट पांडेय, परवेज अहमद, रिपुदमन, राजरूप सरोज, मुहम्मद राहिल, बिंदू राम, मुरारी राय आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।