ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCRDelhi Weather: उमस ने दिल्ली के लोगों को किया बेहाल, वोटिंग वाले दिन राहत की उम्मीद; अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather: उमस ने दिल्ली के लोगों को किया बेहाल, वोटिंग वाले दिन राहत की उम्मीद; अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather: उमस भरे दिए और गर्म रातों ने दिल्ली के लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। हवा की दिशा में हुए बदलाव के चलते झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मतदान वाले दिन राहत की उम्मीद है।

Delhi Weather: उमस ने दिल्ली के लोगों को किया बेहाल, वोटिंग वाले दिन राहत की उम्मीद; अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम
Sneha Baluniहिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 24 May 2024 10:02 AM
ऐप पर पढ़ें

Delhi Weather: हवा की दिशा में हुए बदलाव के चलते राजधानी को झुलसाने वाली गर्मी से हल्की राहत मिली है। हालांकि, पूरब दिशा से आने वाली नमी भरी हवाओं के चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के मौसम में गुरुवार को हल्का बदलाव देखने को मिला। हवा की दिशा अब पूर्वी और पूर्वी-दक्षिणी-पूर्वी हो गई है। यह हवा अपने साथ नमी लेकर भी आ रही है। इसके चलते अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन नमी की मात्रा बढ़ने से उमस भी बढ़ गई है। 

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। नमी का स्तर 62 से 39 फीसदी तक रहा। दिल्ली के नजफगढ़ में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्म रात से परेशानी बढ़ी 

दिन के समय लू की स्थिति से तो राहत मिली है, लेकिन गर्म रात ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। मानकों के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर और सामान्य से साढ़े चार डिग्री ज्यादा होने पर उसे गर्म रात की स्थिति माना जाता है। इस अनुसार, गुरुवार को नजफगढ़ का न्यूनतम तापमान 32.9 डिग्री और पीतमपुरा का न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मतदान के दिन थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद 

अच्छी बात यह है कि दिल्ली के लोगों को मतदान वाले गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। अभी तक शनिवार को अधिकतम तापमान के 46 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान किया जा रहा था, लेकिन अब हवा की दिशा में बदलाव के चलते मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान किया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट और उसके बाद अगले तीन दिनों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

मध्यम श्रेणी में वायु गुणवत्ता

मौसम में हुए बदलाव का असर दिल्ली के प्रदूषण पर भी देखने को मिल रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 156 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी हवा का यह स्तर बना रहने की संभावना है।