रेलवे ने अपने लाखों कर्मचारियों की ली सुध, फैसिलिटी बढ़ाई; प्रमोशन देने की भी तैयारी
हर साल सुरक्षित ट्रेन परिचालन में 200 से अधिक संरक्षाकर्मी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय का प्रबंध करने और समय पर उपलब्ध कराने हेतु जोनल रेलवे को सख्त आदेश दिए गए हैं।

Indian Railway Employee Promotion and Facilities: भारतीय रेल में प्रतिदिन 22,000 हजार से अधिक यात्री ट्रेनें व मालगाड़ियों के सुरक्षित परिचालन की जिम्मेदारी निभा रहे लाखों रेल संरक्षा कर्मियों को समय पर सुरक्षा उपकरण व वर्दी मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस बाबत नए आदेश जारी किए हैं। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई जोन में रेल संरक्षा कर्मियों गेटमैन, प्वाइंटमैन, केबिनमैन, लीवरमैन आदि को समय पर वर्दी-सुरक्षा उपकरण नहीं उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने उक्त संरक्षा कर्मियों (शंटिंग स्टाफ) को सुरक्षा उपकरण व वर्दी वितरित करने के आदेश जारी किए हैं।
इसमें वॉटरप्रूफ रेनकोट के लिए सालाना 1200 रुपये, सर्दियों में जैकेट के लिए दो साल में 2500 रुपये मिलेंगे। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जैकेट, ट्राउजर, दस्ताने, स्नो बूट, कैप आदि के लिए 10,000 रुपये का प्रावधान किया गया है। सेफ्टी बूट-टार्च के लिए 24,00 रुपये दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि हर साल सुरक्षित ट्रेन परिचालन में 200 से अधिक संरक्षाकर्मी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय का प्रबंध करने और समय पर उपलब्ध कराने हेतु जोनल रेलवे को सख्त आदेश दिए गए हैं।
लेवल-5 तक प्रमोशन देने का प्रस्ताव तैयार
रेलवे बोर्ड ने प्वांइटमैन के लिए लेवल-5 तक प्रमोशन देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे उनके वेतन में भारी बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इस बाबत वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्वांइटमैन लेवल-एक (ग्रेड पे-1800 रुपये) पर भर्ती होते हैं। आजीवन नौकरी करने के बाद लेवल-दो (ग्रेड पे- 1900 रुपये) पर सेवानिवृत्ति हो जाते हैं।
अधिकारी ने बताया कि नए प्रस्ताव में प्वाइंटमैन वर्ग में लेवल-एक व दो के अलावा लेवल-चार व लेवल-पांच तक प्रमोशन का प्रावधान किया जाएगा। लेवल-चार में प्वांइटमैन को 2400 रुपये व लेवल-पांच में 2800 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Himanshu Jhaबिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
और पढ़ें

