ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंडबिहार और झारखंड के 1614 श्रमिकों को सूरत से लेकर धनबाद पहुंची ट्रेन

बिहार और झारखंड के 1614 श्रमिकों को सूरत से लेकर धनबाद पहुंची ट्रेन

धनबाद के 46 सहित झारखंड-बिहार 1614 कामगारों को लेकर सूरत से श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार को धनबाद पहुंची। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया। थर्मल...

बिहार और झारखंड के 1614 श्रमिकों को सूरत से लेकर धनबाद पहुंची ट्रेन
1/ 2बिहार और झारखंड के 1614 श्रमिकों को सूरत से लेकर धनबाद पहुंची ट्रेन
बिहार और झारखंड के 1614 श्रमिकों को सूरत से लेकर धनबाद पहुंची ट्रेन
2/ 2बिहार और झारखंड के 1614 श्रमिकों को सूरत से लेकर धनबाद पहुंची ट्रेन
धनबाद। प्रतिनिधिWed, 20 May 2020 02:10 PM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद के 46 सहित झारखंड-बिहार 1614 कामगारों को लेकर सूरत से श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार को धनबाद पहुंची। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया। थर्मल स्क्रिनिंग के बाद स्टेशन से बाहर लाया गया। बरसात के कारण प्रवासियों को थोड़ी परेशानी हुई। उन्हें कुछ समय के लिए स्टेशन परिसर के पोर्टिको में इंतजार करना पड़ा। हालांकि यहां पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। 24 बोगियों वाली विशेष ट्रेन में धनबाद, गिरिडीह, पलामू, रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों तथा बिहार के भागलपुर व जमुई के 1614 प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचें।
प्रवासी श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे वाली एक साथ दो बोगियों से शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हैंडवॉश और हैंड सेनेटाइज कराया गया। मास्क दिया गया। फूड पैकेट एवं पानी देकर उन्हें संबंधित जिले की बसों में बैठाया गया। धनबाद के 46 प्रवासी श्रमिकों को इंस्टीट्यूशनल कोरंटाइन सेंटर में भर्ती कराने को भेजा गया।
किस जिले से कितने श्रमिक
धनबाद - 46
हजारीबाग - 158
 बोकारो -17
 चतरा -6
 देवघर -171
दुमका -10
गिरिडीह -1100
गोड्डा - 9
जामताड़ा-11
कोडरमा -41
पलामू -22
रांची - 2
सरायकेला - 1
 बिहार के जिले के मजदूर
भागलपुर -2
 जमुई -1
71 वाहनों का किया गया प्रबंध
धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य पहुंचाने के लिए  जिला परिवहन पदाधिकारी 71 वाहनों का प्रबंध किया गया था।