ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीराजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत

राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत

थाना क्षेत्र के पिस्का रेलवे क्रासिंग के पास राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने पर एक महिला की मौत हो गई। घटना रविवार की शाम सवा छह बजे की...

राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 16 Oct 2022 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि।

थाना क्षेत्र के पिस्का रेलवे क्रासिंग के पास राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने पर एक महिला की मौत हो गई। घटना रविवार की शाम सवा छह बजे की है। रांची से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस पिस्का स्टेशन को जैसे पार कर आगे बढ़ी तभी रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात महिला उसकी चपेट में आ गई। ट्रेन की टक्कर से महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। बताया जाता है कि महिला रेलवे ट्रैक के पास चलते हुए मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। घटना के एक घंटे बाद रेलवे के पदाधिकारी और जवान मौके पर पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले गए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।