ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीकुहासे के कारण 12 घंटे विलंब से रांची पहुंच रहीं ट्रेनें

कुहासे के कारण 12 घंटे विलंब से रांची पहुंच रहीं ट्रेनें

देश के मैदानी हिस्सों में कुहासा होने के कारण शुक्रवार को रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे विलंब से रवाना...

कुहासे के कारण 12 घंटे विलंब से रांची पहुंच रहीं ट्रेनें
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 30 Dec 2023 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची, वरीय संवाददाता। देश के मैदानी हिस्सों में कुहासा होने के कारण शुक्रवार को रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 12 घंटे विलंब से रवाना हुई। यह ट्रेन सुबह 6:25 बजे रांची स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। गुरुवार को लिंक रेक नहीं आने की वजह से इस ट्रेन को रीशड्यूल किया गया था। इस ट्रेन के दिल्ली प्रस्थान करने का निर्धारित समय गुरुवार की शाम 6:25 बजे है।
कुहासे के कारण रांची से चलने वाली मौर्य एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। गोरखपुर तक जाने वाली यह ट्रेन 9 जनवरी तक रद्द रहेगी। शुक्रवार को रांची से आवाजाही करने वाली कई और ट्रेनें बाधित रहीं। इस्लामपुर पटना हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 12 घंटे विलंब से चल रही है। सुबह 7:25 बजे आने वाली यह ट्रेन शाम सात बजे बोकारो से आ रही है।

वहीं, दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे विलंब से रांची पहुंची। यह ट्रेन दिन के 2:55 बजे रांची आयी, जबकि इसके रांची आने का निर्धारित समय दिन के 11:20 बजे हैं। वहीं, हैदराबाद-रक्सौल दो घंटे विलंब से चल रही है। इसके अलावा बिहार से आने वाली कुछ अन्य ट्रेनें भी विलंब से पहुंचीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।