रत्ना पाठक शाह ने बताया, भारत में कैसा था पाकिस्तानी एक्टर का क्रेज, बोलीं- साल 2014 में जब…

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • रत्ना पाठक शाह ने बताया कि भारत में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का क्रेज इस कदर था कि उनकी उम्र की महिलाएं भी उनसे उनके बारे में ही पूछती रहती थीं।

रत्ना पाठक शाह ने बताया, भारत में कैसा था पाकिस्तानी एक्टर का क्रेज, बोलीं- साल 2014 में जब…

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा रत्ना पाठक शाह ने एक पाकिस्तानी एक्टर के बारे में बात की। रत्ना ने बताया कि साल 2014 में जब वह इस पाकिस्तानी एक्टर के साथ फिल्म में काम कर रही थीं तब उनके दोस्त उनसे उनके काम के बारे में नहीं, बल्कि उस एक्टर के बारे में पूछते रहते थे। अब सवाल यह उठता है कि रत्ना पाठक शाह किस पाकिस्तानी एक्टर के बारे में बात कर रही हैं? आइए बताते हैं।

खूबसूरत फिल्म से है इस पाकिस्तानी एक्टर का खास कनेक्शन

1980 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम 'खूबसूरत' था। इस फिल्म में रत्ना की माता दीना पाठक ने मुख्य किरदार निभाया था। 34 साल बाद इसी नाम से एक और फिल्म आई थी। इसमें रत्ना के साथ फवाद खान और सोनम कपूर ने काम किया था। जब लल्लनटॉप के इंटरव्यू के दौरान रत्ना से इस फिल्म के बारे में पूछा गया तब रत्ना बोलीं, ‘दोनों बहुत अलग तरह की फिल्में थीं। 1980 में आई फिल्म बहुत ही सिंपल मिडल क्लास फिल्म थी और 2014 वाली फिल्म में नक्काशी थी और ऊपर से फवाद खान थे, सोने पर सुहागा।’

फवाद का क्रेज

रत्ना आगे बोलीं, ‘मेरे दोस्त, मेरी उम्र की महिलाएं मुझसे पूछती रहती थीं, फवाद खान कैसा है? एक ही सवाल पूछा जाता था। मैंने फिल्म में क्या किया, कैसे किया, इस चीज में किसी को कोई दिलचस्पी नहीं थी। सब बस यही पूछते रहते थे, फवाद खान कैसा है?’

रत्ना को फिल्मी मां मानते हैं फवाद

फवाद ने "कपूर एंड संस" के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रत्ना के बारे में बात करते हुए कहा था, "मुझे लगता है कि वह मेरी परमानेंट फिल्मी मां हैं। मुझे लगता है कि उनके जैसी दिग्गज अभिनेत्री के साथ काम करना शानदार रहा।" बता दें, ‘कपूर एंड संस’ में भी रत्ना ने फवाद की मां का ही किरदार निभाया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।