ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीरांची से जमशेदपुर के बीच चलेगी शटल ट्रेन

रांची से जमशेदपुर के बीच चलेगी शटल ट्रेन

सांसद ने रेलमंत्री से की मुलाकात, मिला आश्वासन, चुटिया में फ्लाईओवर व अंडरपास सुविधा बहाली...

रांची से जमशेदपुर के बीच चलेगी शटल ट्रेन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 18 Oct 2022 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, वरीय संवाददाता

रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रांची में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार को लेकर आग्रह पत्र सौंपा। रेलमंत्री ने रांची से जमशेदपुर के बीच शटल ट्रेन चलाने का आश्वासन दिया। आग्रह पत्र के माध्यम से सांसद ने टाटीसिलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव, चुटिया में कृष्णापुरी को जाम मुक्त बनाने की अपील की। इस पर मंत्री ने जल्द ही रेलवे फाटक के समीप फ्लाईओवर व अंडरपास सुविधा निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही। साथ ही रांची-लोहरदगा ट्रेन को मुरी-सिल्ली तक विस्तार देने पर भी चर्चा की। इसके अलावा सांसद ने सिल्ली के समीप ईलू बाईपास लाइन, जो सिर्फ छह किलोमीटर है, के निर्माण के लिए 125 करोड़ रुपये आवंटित करने का भी आग्रह किया। बताया कि इस निर्माण से जमशेदपुर की दूरी कम हो जाएगी और यात्रियों के एक से डेढ़ घंटे की बचत होगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।