ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीरांची और हटिया स्टेशन से आरओ की सुविधा हटी, पानी की समस्या

रांची और हटिया स्टेशन से आरओ की सुविधा हटी, पानी की समस्या

रांची, वरीय संवाददाता। रांची और हटिया स्टेशन में पूर्व में लगी हुई आरओ...

रांची और हटिया स्टेशन से आरओ की सुविधा हटी, पानी की समस्या
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 04 Nov 2022 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, वरीय संवाददाता।

रांची और हटिया स्टेशन में पूर्व में लगी हुई आरओ पेयजल मशीन को हटा दिया गया है। इस वजह से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को स्वच्छ पानी की समस्या हो रही है। इस संबंध में डीआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने पत्र लिखकर रांची रेलमंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता को शिकायत की है। पत्र में कहा कि पेयजल मशीन होने से पूर्व में मात्र पांच रुपये में एक बोतल शुद्ध पानी मिल रहा था। परंतु अब 15 रुपये एक बोत्तल के लिए भुगतान करना पड़ रहा है। इससे बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम वर्गीय लोगों को परेशानी हो रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।