ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीरांची रेल मंडल को ई-दृष्टि में चौथा स्थान मिला

रांची रेल मंडल को ई-दृष्टि में चौथा स्थान मिला

88.62 स्कोर के आधार पर पहले पांच में बनाया स्थान रांची। वरीय संवाददाता रांची

रांची रेल मंडल को ई-दृष्टि में चौथा स्थान मिला
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 07 Feb 2022 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

रांची रेल मंडल को ई-दृष्टि में भारतीय रेल में चौथा स्थान मिला है। रांची रेल मंडल ने पहली बार पूरे भारतीय रेल में पहले पांच में स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। भारतीय रेलवे द्वारा दिसंबर 2021 के लिए जारी रैंकिंग में भारतीय रेलवे के सभी मंडलों के बीच रांची मंडल ने 88.62 स्कोर के आधार पर यह स्थान प्राप्त किया है। इसमें पहला स्थान अजमेर मंडल, दूसरे स्थान पर सिकंदराबाद मंडल, तीसरे पर धनबाद मंडल रहा।

रांची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि टीम भावना से यह उपलब्धि हासिल हुई है। रांची रेल मंडल लगातार उपलब्धियों को लेकर सजग है और इसे निरंतर बढ़िया करने का प्रयास कर रहा है। ई दृष्टि एक बेबसाइट है, जिस पर भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे के मंडलों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर विभिन्न मानदंडों को बेहतर बनाने के उदेश्य से की पर्फार्मेंस इंडेक्स (केपीआई) रैंकिंग जारी की जाती है। इसके अंतर्गत यात्री सुविधा में प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, सफाई, सीसीटीवी, स्टेशन पर एटीएम की सुविधा, स्वच्छता पखवाड़ा, अस्पताल, व्यापार बढ़ावा, स्टेशनों पर प्रकाश और वाई-फाई की सुविधा, संरक्षा कार्य, परिचालन दक्षता, आय से संबंधित फोटो और जानकारी अपलोड की जाती हैं। इसके बाद श्रेष्ठ रेल मंडल का चुनाव होता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।