ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीरांची रेलमंडल में मनाया गया सद्भावना दिवस

रांची रेलमंडल में मनाया गया सद्भावना दिवस

दिवस विशेष पर रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलवाई गई। यह प्रतिज्ञा डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने मंडल कार्यालय में...

रांची रेलमंडल में मनाया गया सद्भावना दिवस
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 18 Aug 2023 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, वरीय संवाददाता।
रांची रेलमंडल में शुक्रवार को सद्भावना दिवस मनाया गया। प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, परंतु 19 और 20 अगस्त को अवकाश होने के कारण यह दिवस एक दिन पूर्व मनाया गया। उद्देश्य था कि सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय अखंडता और सांप्रदायिकता सद्भाव को बढ़ाना है। दिवस विशेष पर रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलवाई गई। यह प्रतिज्ञा डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने मंडल कार्यालय में दिलवाई। मौके पर एडीआरएम मनीष कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय के प्रियम शंकर, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक शाहिद मलिक, मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ देवराज बनर्जी सहित अन्य मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।