ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रांचीमालगाड़ी बेपटरी होने से रांची मंडल आने-जाने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदला

मालगाड़ी बेपटरी होने से रांची मंडल आने-जाने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदला

10 ट्रेनों का रुट बदला गया और एक ट्रेन के समय में परिवर्तन, 10 ट्रेनों का रुट बदला गया और एक ट्रेन के समय में...

मालगाड़ी बेपटरी होने से रांची मंडल आने-जाने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदला
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 26 Oct 2022 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, वरीय संवाददाता।

पूर्व मध्य रेलवे के गोमो व मानपुर रेलखंड पर मालगाड़ी बेपटरी होने से बुधवार को रांची आने व जाने वाली कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलीं। इनमें 10 ट्रेनों का रुट बदला गया और एक ट्रेन को समय में परिवर्तन कर चलाया गया।

कौन ट्रेन किस मार्ग से चली

-पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गया-गोमो-बोकारो स्टील सिटी-रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गया-डेहरी ऑनसोन-गढ़वा रोड-टोरी-रांची होकर चली। रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस भी बदले हुई मार्ग पर रवाना हुई।

-हटिया-पुर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन भी अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा-गया-पटना-दिनकर ग्राम सिमरिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा-कतरासगढ़, धनबाद-प्रधान खांटा-कुलटी-झाझा-किउल-दीनकर ग्राम सिमरिया होकर चली। पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित मार्ग गया-गोमो-बोकारो स्टील सिटी के स्थान पर गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी-लोहरदगा और रांची होकर चली।

-हटिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग बोकारो स्टील सिटी-राजाबेरा-गोमो के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी-बरकाकाना होकर चली।

-रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रांची-बोकारो-राजाबेरा के स्थान पर रांची, टोरी होकर चली।

- हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग हटिया-मुरी-बोकरो-राजाबेरा के स्थान पर हटिया-मुरी-बरकाकाना होकर चली।

- रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रांची-मुरी-बोकरो-राजाबेरा-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर रांची-लोहरदगा-टोरी-गढ़वा-सोन नगर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर चली।

- इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गया-गोमो-राजाबेरा के स्थान पर गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी होकर चली।

- आनंदविहार टर्मिनल-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग डेहरी ऑन सोन-गया-राजाबेरा के स्थान पर सोन नगर-गढ़वा रोड-टोरी होकर चली।

समय में किया गया परिवर्तन

- रांची-जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 2:25 बजे के बजाय परिवर्तित समय शाम 5:25 बजे रवाना हुई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।