ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरट्रेन रद्द होने और मार्ग बदलने से परेशान होंगे हजारों यात्री

ट्रेन रद्द होने और मार्ग बदलने से परेशान होंगे हजारों यात्री

रांची व आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक से कोल्हान के यात्री परेशान होंगे, क्योंकि टाटानगर-बरकाकाना ट्रेन का परिचालन 11 दिन रद्द करने का आदेश दक्षिण पूर्व...

ट्रेन रद्द होने और मार्ग बदलने से परेशान होंगे हजारों यात्री
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 22 May 2024 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची व आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक से कोल्हान के यात्री परेशान होंगे, क्योंकि टाटानगर-बरकाकाना ट्रेन का परिचालन 11 दिन रद्द करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से आया है। वहीं, टाटानगर-हटिया ट्रेन का मार्ग 22, 24 और 26 मई को बदलेगा। इससे ट्रेन पुरुलिया नहीं जाएगी। ट्रेन चांडिल से पुरुलिया के बदले गुंडा विहार व मुरी स्टेशन होकर चलेगी। दूसरी ओर, विजयवाड़ा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से यशवंतपुर एवं बेंगलुरु साप्ताहिक ट्रेन को अप-डाउन में मार्ग बदलकर चलाने का आदेश हुआ है। इससे दोनों ट्रेनों में निड़दवोलु, भीमावरम, गुडिवाड़ा व विजयवाड़ा स्टेशन के यात्रियों को 24 मई से 30 जून तक परेशानी होगी।
बताया जाता है कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने टाटानगर-बरकाकाना ट्रेन को 23, 26, 28, व 30 मई समेत 2, 4, 6, 9, 11, 13 और 16 जून को ट्रेन अप-डाउन में रद्द किया है, जबकि टाटा-हटिया ट्रेन 22 मई को पुरुलिया स्टेशन से अप-डाउन करेगी। दूसरी ओर, आसनसोल मेमू ट्रेन 25 व 26 मई को टाटानगर नहीं आकर पुरुलिया से अप-डाउन करेगी। जानकारी के अनुसार, मई के अंतिम सप्ताह में गम्हरिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक की तैयारी में है। इससे टाटानगर, चक्रधरपुर व चांडिल के बीच ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होना तय है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।