ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमेंस कांग्रेस में गुटबाजी करा रहीं हैं रेल अधिकारी : मिश्रा

मेंस कांग्रेस में गुटबाजी करा रहीं हैं रेल अधिकारी : मिश्रा

दक्षिण पूर्व जोन रेलवे मेंस कांग्रेस में गुटबाजी को प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. महुआ वर्मा बढ़ावा दे रहीं हैं। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के...

मेंस कांग्रेस में गुटबाजी करा रहीं हैं रेल अधिकारी : मिश्रा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 21 Oct 2023 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण पूर्व जोन रेलवे मेंस कांग्रेस में गुटबाजी को प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. महुआ वर्मा बढ़ावा दे रहीं हैं। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के सहायक महासचिव एसआर मिश्रा ने यह आरोप लगाया है। मिश्रा ने बताया कि अलीपुर अदालत ने सिर्फ मेंस कांग्रेस अध्यक्ष, महासचिव व एक केंद्रीय पदाधिकारी पर 11 जुलाई 2023 को अस्थाई रोक लगाई थी, लेकिन अधिकारी ने मेंस कांग्रेस के केंद्रीय पदाधिकारी के काम करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी, जो गलत है। उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व जोन की प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. महुआ वर्मा 25 वर्ष से कोलकाता में पदस्थापित है। कर्मचारियों की विवाद में गुटबाजी को बढ़ावा देकर रेलवे मेंस कांग्रेस को बर्बाद करने पर तुली है। मिश्रा ने बताया कि सभी बिंदू से जीएम को अवगत कराने के साथ जल्द मंडल और ब्रांच कमेटी की गतिविधियों को शुरू करने की मांग की गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।