ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलकर्मियों की समस्या एकत्रित कर रहा मेंस कांग्रेस

रेलकर्मियों की समस्या एकत्रित कर रहा मेंस कांग्रेस

जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल रेलवे में जल्द ही मेंस कांग्रेस की स्थाई वार्ता होने वाली...

रेलकर्मियों की समस्या एकत्रित कर रहा मेंस कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 07 Jun 2023 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल रेलवे में जल्द ही मेंस कांग्रेस की स्थाई वार्ता होने वाली है। इससे पूर्व मेंस कांग्रेस समर्थक रेल कर्मचारी विभिन्न ब्रांच की लाइन में काम करने वाले गैंगमैन समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों की समस्या एकत्र कर रहा है। मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा ने बताया कि स्थाई वार्ता में बकाया भत्ता का भुगतान, आवासीय और चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के साथ मंडल स्तर के विभिन्न विभागों में रिक्त पद को भरने का मुद्दा उठेगा क्योंकि कर्मचारियों की संख्या कम होने से सभी पर काम का बोझ बढ़ा है। टाटानगर के बहलदा और गम्हरिया सिनी ब्रांच लाइन से चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की ज्यादा समस्या सामने आई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।