ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनशे में धुत पॉकेटमार स्टेशन काउंटर से गिरफ्तार

नशे में धुत पॉकेटमार स्टेशन काउंटर से गिरफ्तार

जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक ने नशे में धुत पॉकेटमार को यात्री की जेब से पर्स निकालने के दौरान बीते रात पकड़...

नशे में धुत पॉकेटमार स्टेशन काउंटर से गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 29 Nov 2023 12:15 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक ने नशे में धुत पॉकेटमार को यात्री की जेब से पर्स निकालने के दौरान बीते रात पकड़ लिया। पॉकेटमार का सदर अस्पताल में इलाज करने के साथ थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। दरअसल सहायक अवर निरीक्षक की टिकट केंद्र में ड्यूटी थी जहां लोगों से काउंटर में नशे में धुत पॉकेटमार द्वारा एक यात्री के जेब में हाथ डालने की जानकारी मिली। इधर रेल थाना में केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू है। बताया जाता है कि गिरफ्तार पॉकेटमार स्टेशन से पहले भी चोरी एवं अन्य मामलों में जेल जा चुका है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।