ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबरकाकाना ट्रेन आज रद्द, हटिया ट्रेन का कल बदलेगा मार्ग

बरकाकाना ट्रेन आज रद्द, हटिया ट्रेन का कल बदलेगा मार्ग

जमशेदपुर। रांची मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण गुरुवार को टाटानगर-बरकाकाना ट्रेन अप डाउन में रद्द...

बरकाकाना ट्रेन आज रद्द, हटिया ट्रेन का कल बदलेगा मार्ग
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 23 May 2024 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। रांची मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण गुरुवार को टाटानगर-बरकाकाना ट्रेन अप डाउन में रद्द रही। जबकि 26, 28, व 30 मई को भी टाटा-बरकाकाना ट्रेन अप-डाउन में रद्द रहेगी। दूसरी ओर, आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक से टाटानगर-हटिया ट्रेन 24 और 26 मई को बदले मार्ग से चलेगी। इससे कोल्हान और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को आवागमन में परेशान होगी। दूसरी ओर, आसनसोल मेमू ट्रेन 25 व 26 मई को टाटानगर नहीं आकर पुरुलिया स्टेशन से अप-डाउन करेगी। वहीं, विजयवाड़ा में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर से यशवंतपुर व बेंगलुरु साप्ताहिक ट्रेन अप-डाउन में 24 मई से 30 जून तक बदले मार्ग पर चलेगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।