ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरएक करोड़ 85 लाख से होगी 56 रेलवे ब्रिज की मरम्मत

एक करोड़ 85 लाख से होगी 56 रेलवे ब्रिज की मरम्मत

मानसून से पूर्व चक्रधरपुर रेल मंडल के नदी-नालों के ब्रिज की मरम्मत होगी। इससे ब्रिज में लोहे का गार्डर-एंगल बदलने के साथ अन्य तरह का कार्य...

एक करोड़ 85 लाख से होगी 56 रेलवे ब्रिज की मरम्मत
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 25 May 2024 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

मानसून से पूर्व चक्रधरपुर रेल मंडल के नदी-नालों के ब्रिज की मरम्मत होगी। इससे ब्रिज में लोहे का गार्डर-एंगल बदलने के साथ अन्य तरह का कार्य होगा। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने सेफ्टी निरीक्षण कराया था, जिसके बाद सुरक्षित परिचालन योजना से ब्रिज मरम्मत का आदेश हुआ है। वहीं, चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र में आसनबनी से राउरकेला व अन्य ब्रांच लाइन के 56 छोटे-बड़े ब्रिज को चिह्नित किया गया है। बताया जाता है कि मेटालाइजिंग पद्वति से ब्रिज की मरम्मत में रेलवे एक करोड़ 85 लाख रुपये खर्च करेगा, ताकि 50-60 वर्षों तक ब्रिज पर बारिश का असर न हो। चक्रधरपुर मंडल ने 2023 में मेटालाइजिंग पद्वति से टाटानगर-आदित्यपुर स्टेशन के बीच खरकई नदी के ब्रिज की मरम्मत कराई थी, जबकि चांडिल पुरुलिया रेलमार्ग में कई ब्रिज की आद्रा मंडल में मरम्मत हुई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।