ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादरेलकर्मी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

रेलकर्मी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

झरिया:जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी की एक युवती ने भागा निवासी व रेलकर्मी

रेलकर्मी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 24 Jun 2022 12:50 PM
ऐप पर पढ़ें

झरिया

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी की एक युवती ने भागा निवासी व रेलकर्मी मोहम्मद हेलाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती के लिखित शिकायत पर जोड़ापोखर थाना के सब इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वही भागा के कुछ लोग इस मामले को पटाक्षेप कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। युवती ने कहा कि मोहम्मद हेलाल अब शादी से मुकर रहा है। वहीं आरोपी का कहना है कि लड़की का बहनोई भौरा में रहता है। उसी ने साजिश रच कर दोनों को बुलाया और फोटो खिंचवा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।