ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादधनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर के बहाने भाजपा का सियासी मास्टर स्ट्रोक

धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर के बहाने भाजपा का सियासी मास्टर स्ट्रोक

धनबाद। लोकसभा चुनाव के पहले धनबाद-चंद्रपुरा (डीसी) पैसेंजर ट्रेन को भाजपा का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इस सवारी गाड़ी के चलने से भाजपा को चुनाव...

धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर के बहाने भाजपा का सियासी मास्टर स्ट्रोक
हिन्दुस्तान टीम,धनबादThu, 11 Jan 2024 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद। लोकसभा चुनाव के पहले धनबाद-चंद्रपुरा (डीसी) पैसेंजर ट्रेन को भाजपा का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इस सवारी गाड़ी के चलने से भाजपा को चुनाव में राजनीतिक लाभ की उम्मीद है। वैसे भाजपा के अंदरखाने जो चर्चा है, उसके अनुसार ट्रेन को पहले हरी झंडी को लेकर भी अंदरखाने दिलचस्प राजनीति हुई है। पहले धनबाद से ट्रेन का उद्घाटन होने का कार्यक्रम तय किया जा रहा था। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने दिल्ली में दबाव बना बुधवार को चंद्रपुरा से ट्रेन को पहले चलवा हरी झंडी दिखाई। सुबह में चंद्रपुरा में ट्रेन का उद्घाटन हुआ। इसके बाद अपराह्न 4.50 बजे धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह व विधायक राज सिन्हा ने धनबाद स्टेशन पर हरी झंडी दिखाई। वैसे पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उद्घाटन को लेकर अंदरखाने कुछ हुआ है, तो यह मुद्दा नहीं है। बड़ा मुद्दा ट्रेन को चलाया जाना था। उसमें सफलता मिली। इसका लाभ धनबाद से चंद्रपुरा तक के हर यात्री को मिलेगा, जिनका रोज का आना-जाना रहता है। बेशक डीसी ट्रेन मध्यम और गरीब वर्ग में बेहद लोकप्रिय ट्रेन है। भाजपा को उक्त ट्रेन से दो लोकसभा धनबाद और गिरिडीह के अलावा कई विधानसभा क्षेत्र धनबाद, बाघमारा, बोकारो, बेरमो आदि में लाभ मिलने की उम्मीद है। इस कारण ट्रेन के उद्घाटन के लिए दो कार्यक्रम एक चंद्रपुरा और दूसरा धनबाद में किया गया। चंद्रपुरा में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने उद्घाटन किया। वहीं धनबाद में सांसद पशुपतिनाथ सिंह और राज सिन्हा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

ट्रेन का दो फेरा करने पर जोर: फिलहाल धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर ट्रेन का एक फेरा धनबाद और चंद्रपुरा के बीच है। भाजपा के नेता उसे दो फेरा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने एक वनभोज के दौरान सांसद पशुपतिनाथ सिंह से इस सिलसिले में बात की थी। इस मुद्दे पर विधायक ढुलू महतो ने चंद्रप्रकाश चौधरी से भी बात की है। संभव है कि धनबाद व गिरिडीह के सांसद व बाघमारा विधायक मामले को लेकर रेल मंत्री से मिलें या पत्र लिख डबल फेरा का आग्रह करें। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डीसी ट्रेन बेहद लोकप्रिय है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।