ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार बक्सरचारपहिया गाड़ी के लिए महिला को ससुराल से निकाला

चारपहिया गाड़ी के लिए महिला को ससुराल से निकाला

जांच शुरु चार लोगों के खिलाफ महिला थाना में मुकदमा दर्ज ससुराल के लोग प्रियंका के साथ मारपीट करने लगे बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। चारपहिया गाड़ी नहीं मिलने से खफा ससुराल वालों ने बहू को मारपीट कर...

चारपहिया गाड़ी के लिए महिला को ससुराल से निकाला
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरFri, 24 May 2024 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

जांच शुरु
चार लोगों के खिलाफ महिला थाना में मुकदमा दर्ज

ससुराल के लोग प्रियंका के साथ मारपीट करने लगे

बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। चारपहिया गाड़ी नहीं मिलने से खफा ससुराल वालों ने बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इस मामले में पति सहित चार लोगों के खिलाफ महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। मुफस्सिल थाना के मिश्रवलिया गांव निवासी शोभनाथ सिंह की पुत्री प्रियंका 25 के मुताबिक उसकी शादी 25 मई 2022 को औद्योगिक थाना के बरूना गांव निवासी रामजीत सिंह के पुत्र राकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले चारपहिया गाड़ी की मांग करने लगे। इसके लिए प्रियंका को प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ समय बीतने के बाद इस बात का उलाहना भी दिया जाने लगा कि अभी तक तुझे कोई औलाद नहीं हुई। ससुराल के लोग प्रियंका के साथ मारपीट करने लगे। उसकी मानें तो सितंबर 2023 में उसे बुरी तरह पीटा गया। जब उसने इस बात की खबर अपने मायके वालों को दी तो भाई आया और अपने साथ ले गया। तब से अभी तक प्रियंका अपने पिता के घर ही रही है। ससुरालवालों से तंग आ उसने महिला थाना में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।