ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार बक्सरउपविकास आयुक्त ने रैली निकाल वोटरों को किया जागरुक

उपविकास आयुक्त ने रैली निकाल वोटरों को किया जागरुक

बक्सर, निज संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम के निर्देश पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। रैली इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय से...

उपविकास आयुक्त ने रैली निकाल वोटरों को किया जागरुक
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरSat, 20 Apr 2024 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बक्सर, निज संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम के निर्देश पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। रैली इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय से निकलकर इटाढ़ी-धनसोई मुख्य मार्ग होते हुए अतरौना मोड़ से पॉलिटेक्निक कॉलेज और सरस्ती ग्राम होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुआ। रैली में सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया। साइकिल रैली मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 01 जून को वोट देने की अपील की गई।
वहीं, लोकतंत्र का पर्व उत्साह के साथ मनाने का आग्रह किया गया। इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर वोटरों से 01 जून को घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंच अपना मत का प्रयोग करने के लिए जागरुक किया गया। इस अवसर पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजपुर (202) सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढ़ी, प्रखंडस्तरीय सभी पदाधिकारी, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।