ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरसमाज जागरण है संघ का उद्देश्य: धर्मेंद्र

समाज जागरण है संघ का उद्देश्य: धर्मेंद्र

रामलीला मैदान में बरस प्रतिपदा उत्सव के स्वयंसेवक एकत्रीकरण में बोलते हुए विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल ने कहा कि हिंदू समाज का जागरण नहीं संघ का...

समाज जागरण है संघ का उद्देश्य: धर्मेंद्र
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 07 Apr 2024 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

खुदागंज। रामलीला मैदान में बरस प्रतिपदा उत्सव के स्वयंसेवक एकत्रीकरण में बोलते हुए विभाग प्रचारक धर्मेंद्र धवल ने कहा कि हिंदू समाज का जागरण नहीं संघ का उद्देश्य है। हम अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहे, अपनी संस्कृति को अमिट बनाने के लिए संघ के स्वयंसेवा के निरंतर कार्य कर रहे हैं। भारत का इतिहास संघर्षों का इतिहास है।
हिंदू समाज द्वारा सभी वर्गों के निहित उद्देश्यों की पूर्ति हमेशा होती रही है। भारत ने विश्व में अपनी संस्कृति का डंका बजाया है। भारतीय संस्कृति के अनुसार वर्ष प्रतिपदा का उत्सव हमेशा से मनाया जाता रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 उत्सवों में संघ के द्वारा वर्ष प्रतिपदा का उत्सव मनाया जाता है। यह संघ के संस्थापक डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस भी है। संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणेश में यह उत्सव मनाते हैं। विभाग प्रचारक ने कहा की प्रकृति के अनुरूप ही हम अपने उत्सवों को मनाते रहे हैं। जिसमें बसंत ऋतु के आगमन पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हम शक्ति की आराधना के साथ अपना नव वर्ष मानते हैं। उन्होंने भारतीय कुटुंब व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व में कुटुंब परंपरा केवल भारत में पाई जाती है। भारतीय कुटुंब व्यवस्था के द्वारा हम अपनी संस्कृति को संस्कार देने का कार्य अनवरत रूप से कर रहे हैं। संघ के सभी स्वयंसेवक नागरिक अनुशासन पर भी लगातार जन जागरण कर रहे हैं। स्वयंसेवकों से आवाहन करते हुए कहा कि संघ के सभी स्वयंसेवक स्वयं से नागरिक अनुशासन का पालन करेंगे तो समझ में देख कर लोग परिवर्तन की ओर अग्रसर होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य चंद्रसेन पाठक ने कहा कि संघ स्वयं से अनुशासित संगठन है। इसकी मिसाल स्वयंसेवकों द्वारा समय-समय पर पेश की जाती है। जिससे समाज संगठित और संस्कारवान हो रहा है। स्वयंसेवकों को दंड योग तष्टि योग तथा योग व्यायाम का अभ्यास शारीरिक प्रमुख आर्यन के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक अनुज पार्थ,जिला कार्यवाह रोहित सिंह, नगर कार्यवाह भारतेंदु चौहान, खंड कार्यवाह गजेंद्र सिंह, संजय राठौर, रामचंद्र, दिव्यांश,हर्षित, ऋषभ राठौर, आदित्य आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।