ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजरेलवे अस्पताल की छत का पानी सुधारेगा भूजल स्तर

रेलवे अस्पताल की छत का पानी सुधारेगा भूजल स्तर

अब रेलवे अस्पताल की छत पर गिरने वाले बारिश के पानी से क्षेत्र का भूजल स्तर सुधारा जाएगा। इसके लिए प्रयागराज जंक्शन स्थित अस्पताल परिसर में तालाब...

रेलवे अस्पताल की छत का पानी सुधारेगा भूजल स्तर
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजThu, 17 Nov 2022 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। अब रेलवे अस्पताल की छत पर गिरने वाले बारिश के पानी से क्षेत्र का भूजल स्तर सुधारा जाएगा। इसके लिए प्रयागराज जंक्शन स्थित अस्पताल परिसर में तालाब बनेगा। भूगर्भ जल विभाग तालाब की योजना बना रहा है। इसके अलावा भूजल की जांच के लिए 34 नए स्थानों पर मीटर लगाए जाएंगे। रेलवे अस्पताल में रेन वार हार्वेस्टिंग का ढांचा तैयार करने पर 26 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। तालाब 350 वर्ग मीटर में होगा। भूगर्भ जल विभाग शहर का भूजल स्तर सुधारने की कड़ी में अस्पताल का पानी छत से तालाब तक ले जाने का पूरा ढांचा तैयार करेगा। ढांचा तैयार होने के बाद अस्पताल की छत का बूंद-बूंद पानी तालाब में जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।